रादौर,13 जून-कुलदीप सैनी
प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए देने के चाहे लाख दावे कर ले, लेकिन स्वास्थ्य केन्द्रो में चिकित्सों की लापरवाही व दवाईयों को टोटा आम बात है। जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड रहा है।
गाँव बैंडी निवासी महिन्द्र सिंह ने बताया कि गत शुक्रवार रात को करीब 11 बजें उसकी पत्नि ज्ञान देवी की तबीयत खराब होने के कारण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रादौर में लेकर आया तो डाक्टर अनुज मंगला ने उचित ईलाज न करके मात्र पर्ची बनाने की ओपचारिकता पुरी की। ओर जब उनसे दवाई मांगी गई तो उन्होने बाहर से दवाई खरीदने के लिए कहा। लेकिन रात का समय होने के चलतें सभी दुकाने बन्द थी। जिसके बाद उसने नीजि अस्पताल में लेजाकर अपनी पत्नि का ईलाज करवाया। महिन्द्र सिंह ने मांग की है कि सरकार जिस प्रकार के दावे कर रही है उन्हें पूरा भी करे। वहीं महिन्द्र सिंह ने एक शिकायत पत्र एसएमओं रादौर को देकर केन्द्र में दवाईयंा उपलब्ध करवाने व डा. मंगला के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मंाग की है।
---------------
मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा सम्पूर्ण हरियाणा का एक सामान विकास कर रहे है:सुरेश ढांडा
रादौर, 13 जून-कुलदीप सैनी
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव व हल्का रादौर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुरेश ढांण्डा ने कहा कि विपक्षी पार्टी को प्रदेश का विकास सहन नही हो रहा है और वह मुख्यमन्त्री के आगमन पर बन्द जैसी हरकतें करके अपने खोते हुए जनाधार का प्रमाण दे रहे है। ढांण्डा आज लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरान्त पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा सम्पूर्ण हरियाणा का एक सामान विकास कर रहे है। सिरसा सहित हरियाणा के सभी जिलों में मुख्यमन्त्री द्वारा रैली के माध्यम से विकास कार्यों की घोषणा की जा रही है और यह बात सभी जानते है कि मुख्यमन्त्री की करनी और कथनी में कोई अन्तर नहीं है। ढांण्डा ने कहा कि विपक्षी पार्टी को प्रदेश में अपना अस्तित्व खत्म होता नजर आ रहा है। आज जनता कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रसन्न है। इस अवसर पर जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य सचिन गुप्ता व अन्य गणमान्य
उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment