Wednesday, June 8, 2011

कांग्रेस का लोकतंत्र में कोई विश्वास नही-सांगवान।




घरौंडा:प्रवीन सोनी 
इनेलो के जनजागरण अभियान के तहत मंगलवार को विधायक नरेंद्र सांगवान, सफीदो के विधायक चौधरी कलीराम पटवारी व जिला प्रधान यशवीर राणा कुकु ने गांव अमृतपुर खुर्द, अमृतपुर कलां, कैरवाली, कालरम, अराईपुरा, चोरा, माजरा, लालूपुरा, पीर बडोली, सदरपुर, मुंढो गढ़ी व संजय नगर का दौरा किया। ग्रामीणों ने तीनों नेताओं का फूल मालाएं डालकर जोरदार स्वागत किया। 

-घरौंडा के गांव अराईपूरा में अपने जन जागरण अभियान के तहत ग्रामीणों को संबोधित करते विधायक नरेंद्र सांगवान। 
छाया तेजबीर 



इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सफीदो के विधायक नरेंद्र सांगवान ने कहा कि जो सरकार साधु संतों, सोती हुई महिलाओं और बच्चों पर रात के अंधेरे में बर्बरतापूर्वक लाठियां भांजे, उस सरकार का अंत निश्चित है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने जो रावण लीला रची, उससे प्रजातंत्र का गला घोंटा गया तथा आपातकाल और जलियांवाला बाग की घटना की याद ताजा हो गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। इस देश में साधु-संतों की पूजा की जाती है, लेकिन कांग्रेस ने बाबा रामदेव और उनके समर्थकों पर जो बर्बरतापूर्वक अत्याचार किया, वह देश तथा प्रजातंत्र पर कलंक है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। अन्ना हजारे तथा बाबा रामदेव ने इस भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाई। काले धन को देश में वापस लाने की मांग की तो बाबा रामदेव पर लाठियां भांजी गईं। रात के अंधेरे में जिस प्रकार से सोती महिलाओं, बच्चों और संतों पर पुलिस ने अत्याचार किया, उसकी मिसाल कहीं नहीं मिलती।
विधायक कलीराम पटवारी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा रामदेव के साथ रात्रि के समय दिल्ली रामलीला मैदान में अभद्र रूप से घटित घटना पूर्णतय दुर्भाग्यपूर्ण है जो की स्वतंत्र भारत में मानवीय अधिकारों का गला घोटना प्रदॢशत करती है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने शांतिप्रिय तरीके से देशहित में जन आंदोलन शुरू किया और उनके समर्थकों ने किसी भी प्रकार की हिसंक  घटना को अंजाम नही दिया फिर भी रात्रि में 2 बजे सोते समय समर्थकों पर बाबा रामदेव पर तथा बच्चों एवं महिलाओं से मारपीट, लाठीचार्ज तथा जबरदस्ती रामलीला मैदान से भगाना गलत है जो कि  घटिया मानसिकता का परिचय देता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सभी धर्मों, मजहबों तथा साम्प्रदायिक रूप से धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से जनआंदोलन चलते आए हैं। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव के देशहित में चल रहे आंदोलन जिसे लाखों-करोड़ों भारतीयों का जोरदार ढ़ंग से समर्थन प्राप्त था को हिंसक  ढ़ंग से अभद्रता पूर्वक रूप देकर जबरदस्ती बंद करवाना ठीक नही है। इस अवसर पर इनेलो जिला प्रधान यशवीर राणा कुकु ने कहा कि आज कांग्रेस राज में फैले भ्रष्टाचार के कारण लोगों का कांग्रेसी राजनेताओं से विश्वास उठ गया है। प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। बिजली, पानी का गंभीर संकट है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई अलोकतांत्रिक घटना के बाद कांग्रेस सरकार को स्वयं सत्ता छोड़ देनी चाहिए। इस अवसर पर दीपचंद राणा, कुलदीप मान, सतीश कुटेल, सुरजीत संधु, गोविंद सरपंच, बिजेंद्र सैनी, नरेश शर्मा, सुरेंद्र सैनी, नरेश राणा, बलवान शर्मा, बबली, दिनेश शर्मा, राजकुमार राणा, भूषण सरपंच, बालकिशन जोगी, साहब सिंह बड़सत, कृष्ण, बिटु माजरा, मदन, राजू सरपंच, मेहर सिंह, राजबीर, सुलेख, आलिशान, आलम, गुरबचन सिंह सरपंच, महेंद्र सिंह व रामा मदान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 



No comments:

Post a Comment