घरौंडा:प्रवीण सोनी
डेरा सिक्कलीगर में शराबियों के हररोज़ के महिलाओं पर अत्याचारों व लड़ाई झगड़ों से तंग होकर गांव की महिलाओं ने आज स्वयं हथियार उठा लिए है। गांव में सैंकड़ों महिला व पुरूषों ने एकत्रित होकर यह ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति गांव में शराब बेचेगा या इसका सेवन करेगा, उसको महिलाओं द्वारा जूतों का हार पहनाकर बेईज्जत करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। महिलाओं द्वारा उठाए गए इस साहस पूर्ण कदम से गांव के पियक्कड़ों में हडक़ंप मच गया है।
मंगलवार को डेरा सिकलीगर में गांव में शराब बंदी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई । बैठक में सैंकड़ों महिलाओं और पुरूषों ने हिस्सेदारी की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए गांव के पंच जीत्तोकौर, राजोकौर, वरियाम सिंह, शोकिन सिंह व महेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे गांव में ग्रामीणों द्वारा अवैध शराब की बिक्री व उसका सेवलन धड़ल्ले से किया जा रहा है। हररोज ग्रामीण शराब पीकर आते है और अपनी महिलाओं व बच्चों को बुरी तरह से पीटते है। अनेक घरों के हालात तो ये है कि उनके घरों में शाम रोटी तक नही बन पाती। अनेक महिलाएं दिहाड़ी, मजदूरी कर शाम को घर आती है तो उनके शराबी पति उनसे पैसे छीन लेते है और उनकी शराब पी जाते है। अपने पतियों के इन अत्याचारों से तंग होकर गांव की सैंकड़ों महिलाओं ने करीब दो माह पूर्व गांव से शराबबंदी करने के लिए एक कमेटी का गठन करवाया था लेकिन प्रशासन का सहयोग न मिल पाने के कारण यह कार्य सिरे नही चढ़ पाया और जिससे गांव में शराबियों का खौ$फ यथावत जारी रहा।
आज गांव की महिला दर्शन कौर, इंद्र कौर, चंद्र कौर, श्रवण कौर, शांति, निटा, अंगे्रज सिंह, प्रभु सिंह, राजू सिंह, इंद्र सिंह व जगीरा समेत सैंकड़ो महिला पुरूषों ने एकत्रित होकर पंचायत के माघ्यम से यह ऐलान किया कि जो भी व्यक्ति गांव शराब बेचेगा या सेवन कर गांव में घुसेगा तो उसकी ग्रामीणों व महिलाओं क्षरा जूतों का हार पहनाकर पिटाई की जाएगी व पंचायत के माध्यम से जुर्माना भी लगाया जाएगा। महिलाओं के इस ऐलान से गांव के पियक्कड़ों में हडक़ंप मच गया है।
इस संबंध में गांव के सरपंच विकास कुमार का कहना है कि डेरा सिकलीगर में शराब बंदी के लिए एक कमेटी बनाई गई थी जिससे सफलता अवश्व मिली है और अब महिलाओं द्वारा उठाया गया।यह $कदम साहसिक है जिसमें पंचायत का भी सहयोग रहेगा।
उधर डेरा संजय नगर में भी शराबियों के आंतक से तंग होकर महिलाओं द्वारा इस प्रकार का कदम उठाकर गांव में शराब बंद की हुई है। जिसके सार्थक परिणाम सामने आए है।

No comments:
Post a Comment