घरौंडा प्रवीण सोनी
संत निरंकारी मंडल के एडिशनल जोनल इंचार्ज सतीश हंस महाराज ने फरमाया कि नफरत एक तरह का बंधन है अगर मन में नफरत हो तो कुछ भी हासिल होने वाला नही। इंसानों को तो क्या पेड़ पौधों को भी प्यार करना चाहिए, जो हमें सारी कायनात से प्यार करना सिखाते है। यदि हम किसी को हंसा नही सकते तो हमें किसी को रूलाने का भी कोई ह$क नही है। आज वे जीटी रोड़ स्थित संत निरंकारी भवन में प्रवचन कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि गुरू भक्तो के मन जो बात आ जाती है तो सतगुरू उसे एक पल की भी देरी लगाए बिना अवश्य पूरा करते है। हमें सतगुरू पर पूर्ण विश्वास होना चाहिए।
उन्होंने सेवा भावना के विषय में फरमाया कि जब सतगुरू प्रसन्न होते है तो हमें सेवा प्रदान करते है सेवा निष्काम व कामना रहित होनी चाहिए। भाग्यशाली इंसान के हिस्से में ही सेवा आती। जो इंसान सतगुरू के आदेश अनुसार सेवा करता तो उसकी सेवा प्रवान चढ़ती है। भक्त हमेशा अकर्ता भाव से सेवा करता है। उन्होने कहा कि अब सभी को एक दूसरे का आदर सत्कार करना चाहिए।
इस मौके पर बिशन दास समेत सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने सत्संग में प्रवचन सुने।
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
घरौंडा प्रवीण सोनी
गांव ऊंचा समाना मे एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा जांच शुरू कर दी है।
गढ़ सरनाई निवासी धर्मपाल की पुत्री सुमन(22) का विवाह ऊंचा समाना निवासी सोमपाल के साथ करीब तेरह माह पूर्व हुआ था। मंगलवार को सुबह सुमन का शव सोमपाल के कमरे में बेड पर पड़ा हुआ मिला। सुमन के गले पर निशान पड़े हुए थे। सुमन के परिजनों ने इसकी सूचना मधुबन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष जगदीश चंद्र मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया व मामले की जांच की जा रही है।


No comments:
Post a Comment