करुक्षेत्र: नरेंद्र धूमसी
बहुचर्चित स्वीटी हत्याकांड में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे अदालत में पेश किया गया। पुलिस की मांग पर कोर्ट ने उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। उनकों पहले भी अदालत ने पांच व दो दिन के रिमांड पर भेजा था। लेकिन पुलिस उनसे स्वीटी से जुड़े हर पहलू के सबूत हासिल करने के लिए लगातार पुछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि वे जल्द ही गिरफ्तार किए गए युवकों से सारे सबूत जुटा लेगी। लेकिन युवकों के गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही अफवाहों का बाजार भी गरमाया हुआ है। उल्लेखनीय है कि चार मई की रात को स्वीटी का स्कार्पियो सवार कुछ बदमाशों ने कुरुक्षेत्र से अपहरण कर लिया था। अगले दिन उसका शव जिला करनाल के संघोई गांव के पास सुखे नाले में पड़ा मिला था। पुलिस ने इस मामले में करनाल जिले के नगला निवासी रणजोद उर्फ जोधा, गुरविंद्र सिंह उर्फ गिंद्र ओर उतरप्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी वीरेंद्र उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को तीनों को तीसरी बार दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए युवकों से पुलिस के हाथ कई सबूत लग चुके हैं। लेकिन पुलिस अभी इस बारे में कोई खुलासा नहीं कर रही है।गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैली हुई हैं। पुलिस जांच के बाद ही इन अफवाहों पर विराम लग सकेगा। सूत्रों के अनुसार स्वीटी हत्याकांड में बनी नागरिक सुरक्षा एवं संघर्ष समिति के गले भी नहीं उतर रहा है कि पकड़े गए आरोपी सही है। समिति ने आरोपियों को संदिग्ध मानकर बृहस्पतिवार देर शाम को सेक्टर पांच में एक बैठक का आयोजन कर इस मुद्दे पर चर्चा की और इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने के लिए समिति सदस्यों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश को पत्र लिखा है। बैठक में चर्चा हुई कि पकड़े गए युवकों के बारे में उन्हें सदेंह हैं। बताया जाता है कि स्वीटी के परिजनों को भी स्वीटी के हत्यारे पकड़े जाने की बात पर यकीन नहीं हो रहा है।
No comments:
Post a Comment