यमुनानगर, 8 जून (कुलदीप सैनी)-
बहते पानी में राज्य स्तरीय बाढ़ प्रशिक्षण शिविर 13 जून से 17 जून 2011 तक हथनी कुंड बैराज ताजेवाला की पश्चिमी यमुना चैनल नहर में आयोजित किया जाएगा जिसमें हरियाणा के सभी जिलों के कई दर्जन प्रशिक्षाणार्थी 5 दिनों तक बाढ़ बचाओं का गहन प्रशिक्षण लेंगे।
यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त गीता भारती ने इस राज्य स्तरीय बाढ़ प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन के लिए अपने कार्यालय में जिला अधिकारियों की बैठक में दी। इस अवसर पर जगाधरी के उपमण्डलाधीश देवेन्द्र कौशिक, बिलासपुर के उपमण्डलाधीश अश्वनी मैंगी,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी हजारी लाल वर्मा, जिला राजस्व अधिकारी आर.के.शर्मा, जगाधरी के तहसीलदार परमजीत सिंह चहल, बिलासपुर के तहसीलदार मोहिन्द्र सिंह, छछरौली के नायब तहसीलदार रणघीर सिंह, सिविल सर्जन डा. वी.के.शर्मा, नायब तहसीलदार एग्रेरियन आनंद रावल, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता एस.के.सिंधवानी, डी.वी.ढल, जल आपूर्ति विभाग के एस.डी.ओ. मंगत राम, पंचायती राज के एस.डी.ओ. राजकुमार, वन विभाग के उप रेंजर संजीव कुमार, मार्किट कमेटी छछरौली के सचिव खुर्सीद अहमद सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि राजस्व एवं आपदा प्रबन्धन विभाग हरियाणा द्वारा हर वर्ष कुरूक्षेत्र के ब्रहृमसरोवर के रूके हुए पानी में तथा यमुनानगर में बहते हुए पानी में राज्य स्तरीय बाढ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है। गत वर्षों में यह बाढ प्रशिक्षण शिविर यमुनानगर में ओम प्रकाश जिंदल सिटी सैंटर पार्क के नजदीक लगाया जाता था परन्तु इस बार यह प्रशिक्षण शिविर हथनीकुंड बैराज ताजेवाला में लगाया जाएगा जहां प्रशिक्षणार्थियों के ठहरने के लिए उचित प्रबन्ध किए जाएंगे जिसके लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है और उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि इस बाढ़ प्रशिक्षण शिविर के आयोजन से पहले ही सभी प्रकार के व्यापक प्रबन्ध पूरे किए जाऐं।
---------------------
किया गया जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन
यमुनानगर, 8 जून (कुलदीप सैनी)
-आज जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त गीता भारती ने की और इस बैठक में बैंकों के जिला समन्वयक, सरकारी विभागों के जिला प्रबन्धकों, स्वयं सहायता समूह ने भाग लिया।
इस मौके पर पंजाब नैशनल बैंक के मुख्य अग्रणी जिला प्रबन्धक वी.के. जुल्का ने बताया कि यमुनानगर जिले में कार्यरत सभी बैंकों के सहयोग से सभी राष्ट्रीय लक्ष्यों को एक अच्छे मार्जिन के साथ प्राप्त किया गया। सी.डी. रेटों के राष्ट्रीय लक्ष्य 60 प्रतिशत को 75 प्रतिशत से प्राप्त किया गया। प्राथमिक क्षेत्र के ऋणों के राष्ट्रीय लक्ष्य 40 प्रतिशत को 75 प्रतिशत से कृषि ऋण के राष्ट्रीय लक्ष्यों 18 प्रतिशत को 35 प्रतिशत से कमजोर वर्गों के राष्ट्रीय लक्ष्य 10 प्रतिशत को 15 प्रतिशत से औरतों को दिए गए ऋणों के राष्ट्रीय 5 प्रतिशत को 7 प्रतिशत से उपलब्ध किया गया। केवल डीआरआई के अन्र्तगत कुल ऋणों में हिस्सेदारी 0.50 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि सभी बैकों को हिदायतें दी गई कि इस और उचित कदम उठाए और प्रत्येक बैक की शाखा इस वित वर्ष में कम से कम 20 लोगों को ऋण प्रदान करवाए गए।
वी.के. जुल्का ने कहा कि एसएलबीसी और आरबीआई के दिशा निर्देशानुसार जिला यमुनानगर के जिन गांवों की संख्या 2 हजार से ज्यादा है को बैंकिग सुविधाएं प्रदान करने हेतु उस बैंक के सर्विस एरिया शाखा को अलॉट कर दिया गया है। इस गांव की संख्या 60 है। पंजाब नैशनल बैंक ने इस दिशा में इस स्कीम के अन्र्तगत सभी गांवों को हर प्रकार की बैंकिग सुविधाएं प्रदान की हैं।
श्री एस.के.पुरी मुख्य प्रबन्धक पंजाब नैशनल बैक ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी बैंकों के सहयोग से जिला यमुनानगर ने एनवल करेडिट प्लान 2010-11 में रखे गए लक्ष्यों को पूर्ण कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष किसान ऋण कार्ड के अन्र्तगत 221.74 करोड के ऋण बाटें। इस अवसर पर अविनाश कपूर, संजय चोना, आर.के.वोहरा, उषा खतरपाल आदि ने भाग लिया
No comments:
Post a Comment