Wednesday, June 8, 2011

रोडवेज कर्मी गरजे, जनता रही परेशान


कुरुक्षेत्र:नरेंद्र धूमसी
 ज्वाईंट एक्सन कमेटी के आहवान पर रोडवेज कर्मियों ने नए बस अड्डे के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए परिवहन मंत्री ओपी जैन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अप्रिय घटना से निपटने के लिए बस अड्डे को पुलिस छावनी में तबदील                कर दिया गया। 
         रोडवेज यूनियनों के चक्का जाम के ऐलान का कुरुक्षेत्र में काफी असर देखने को मिला। सरकारी बसें ज्यादातर बंद रही। सरकारी बसों के बंद होने से प्राईवेट बसों व थ्री-व्हीलर चालकों ने जमकर चांदी कूटी। प्राईवेट वाहन चालको ने लोगो से इधर-उधर जाने के लिए मनमाने पैसे वसूले। रोडवेज कर्मियों के धरने पर बैठ जाने से जनता को दिनभर परेशानियों से गुजरना पड़ा। पुराने बस अड्डे पर सवारियों की भीड़ रही। जबकि नए बस अड्डे पर सन्नाटा पसरा रहा। बस अड्डे के बाहर से ही निजी वाहन चालकों ने सवारियों को ढ़ोया। 
   धरने को संबोधित करते हुए हरियाणा रोजवेज वर्करज यूनियन कुरुक्षेत्र डिपो प्रधान राजकुमार व हरियाणा रोडवेज महासंघ कें प्रधान कृष्ण लाल ने बताया कि विभागों को सरकार द्वारा निजिकरण किया जा रहा है। निजिकरण को रोका जाए। उनकी मांग है कि 2699 प्राईवेट बसों को दिए गए परमिट रद्ध किए जाएं व कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।

No comments:

Post a Comment