Sunday, June 5, 2011

मुख्यमन्त्री ने धर्मपाल सिद्वपुर को अपनी श्रद्धांजली दी


 नीलोखेडी/करनाल 5 जून,
हरियाणा के मुख्यमन्त्री श्री भूपेन्द्र सिह हुडडा ने आज नीलोखेडी आकर यहा के पूर्व विधायक धर्मपाल सिद्वपुर के आकम्मिक निधन पर शोक प्रकट किया और उसके परिजनों को सान्तवना दी। 
मुख्यमन्त्री हैलीकापटर से करीब 5 बजे नीलोखेडी आकर सीधे दिवंगत धर्मपाल सिद्वपुर के निवास पर गए और उनके परिवार के दुख मे शरीक हुए। उन्होंने कुछ देर बैठकर धर्मपाल सिद्वपुर को अपनी श्रद्धांजली दी और उनके परिजनो को दुख सहने की हिम्मत रखने के लिए कहा। ज्ञात रहे कि श्री धर्मपाल नीलोखेडी के पास गांव सिद्वपुर के निवासी थे और वे यहां से विधायक निर्वाचित हुए थे तथा नीलोखेडी कस्बे में ही बस गए थे। बीते शुक्रवार को हृदय गति रूकने से उनका देहान्त हो गया था। श्री धर्मपाल अपने पीछे एक बेटा,पौत्र व दो पुत्रवधु छोड गए है।   
शोक प्रकट करने वालों में हरियाणा प्रदेश कांगे्रस पार्टी के अध्यक्ष फूलचन्द मुलाना,मुख्य संसदीय सचिव जिलेराम शर्मा,जिला परिषद के अध्यक्ष अंग्रेज सिहं धूमसी,हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के उप चेयरमैन रामस्वरूप जांबाज,पूर्व राज्य मन्त्री मीना मण्डल,हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य ललित बुटाना व रामशरण भोला,हरियाणा वित निगम के सदस्य राजेन्द्र बल्ला,उपायुक्त करनाल श्रीमती नीलम प्रदीप कासनी तथा पुलिस अधीक्षक राकेश आर्य, ब्लाक समिति नीलोखेडी के अध्यक्ष रामफल,जिला परिषद सदस्य चमन लाल,कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष राजेश चौधरी,नगर सुधार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष राकेश नागपाल,कांग्रेसी नेता अमरजीत धीमान तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

No comments:

Post a Comment