Sunday, June 5, 2011

बाबा रामदेव को काग्रेस के मन्त्रीयों के साथ बैठक कर अकेले निर्णय लेने का विचार नही करना चाहिए था:शंकरचार्य


 रादौर 5 जून कुलदीप सैनी 
-शंकराचार्य मठ कुरूक्षेत्र ज्ञान पीठ बडशामी के शंकरचार्य स्वामी महेशाश्रम ने केन्द्र सरकार के इशारे पर बाबा रामदेव सहित सत्याग्रह में भाग ले रहे हजारों लोगो पर किये गए घृनत व्यवहार की कडे शब्दो मे घोर निंदा की है। उन्होने कहा कि आधी रात को सोते हुए लोगो पर लाठीया भांजी  गई । नींद ले रहे बुर्जगो ,बच्चों के साथ बर्बरता पूण व्यवहार किया गया । इस अमानवीय घटना की जितनी भी निंदा की जाये कम है । उन्होने कहा कि काग्रेस सरकार ने हमेशा भ्रष्टाचारियों का संरक्षण किया है। 1966 में सन्त करपात्री जी महाराज द्वारा गौ हत्या बंद आदोलन किया गया था । उस समय भी काग्रेस सरकार ने दमन की निति अपनाते हुए । सन्तो पर अत्याचार किये थे । उन्होने कहा कि इस सारे घटनाक्रम की न्याय जंाच होनी चाहिए । बाबा रामदेव सहित शांन्ति पूर्वक भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आदोलन मे भाग ले रहे लोगो पर बर्बरता पूण व्यवहार कर कानून की धज्जिया उडाने वाले लोगो के खिलाफ सख्त कार्रवाही की मांग करते है । 
            शंकरचार्य ने कहा कि बाबा रामदेव को काग्रेस के मन्त्रीयों के साथ बैठक कर अकेले निर्णय लेने का विचार नही करना चाहिए था। बाबा रामदेव को देश के सम्पूर्ण सन्तों को साथ लेकर परामर्श करके आदोलन करना चाहिए था। 
फोटो 1 - रादौर मे पत्रकारो से बातचीत करते शंकरचार्य स्वामी महेशाश्रम।
                                      -------------------------------
उन्हेंड़ी निवासी एक 22 वर्षीय युवक की मौत


रादौर,5जून-दीवार के ढह जाने से गांव उन्हेंड़ी निवासी एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक राज मिस्त्री के साथ कार्य कर रहा था। तभी अनाचक दीवार के ढह जाने से वह उसके नीचे दब गया। जानकारी के अनुसार गांव उन्हेंडी निवासी सुखविन्द्र राज मिस्त्री के पास गांव उन्हेंडी में ही मजदूरी कर रहा था। सुखविन्द्र मिस्त्री के साथ मिल कर क्षतिग्रस्त हुई दीवार की मुरम्मत करवा रहा था। तभी अचानक दीवार ढह गई और सुखविन्द्र दीवार के नीचे दब गया। साथ कार्य कर रहे अन्य मजदूरों ने तुरंत उसे निकालने की कोशिश की। लेकिन तब तक सुखविन्द्र दम तोड़ चुका था। युवक की मौत से गांव में मातम छा गया। 
                                    --------------------------
महाराणा प्रताप  जंयती के अवसर पर भारी संख्या में पहुंचे लोगों का  धन्यवाद 




रादौर,5जून
-क्षत्रिय महासभा की एक विशेष बैठक रादौर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान पवन राणा व डॉक्टर ऋषिपाल राणा ने की। बैठक में क्षत्रिय समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक में महाराणा प्रताप  जंयती के अवसर पर भारी संख्या में पहुंचे लोगों धन्यवाद किया गया। साथ ही समाज के लोगों को एकजूट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। 
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला प्रधान पवन राणा व डाक्टर ऋषिपाल राणा ने कहा कि  महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में जिस तरह समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय दिया अगर इसी तरह समाज के लोग मिलकर कार्य करे तो वे भी अन्य बिरादरियों के लोगों की तरह हर क्षेत्र में आगे निकल सकते है। उन्होंने कहा कि हमारी एकजूटता ही हमारी ताकत है। आपसी द्वेषभाव को भुलाकर ही हमें कार्य करना चाहिए। पवन राणा ने जयंती समारोह में पहुंचे मुख्यातिथियों व बिरादरी के लोगों का हार्दिक आभार प्रकट किया है। जिनकी बदौलत उनका यह समारोह सफल रहा। इस अवसर पर महेन्द्र राणा एमटी करहेडा, डाक्टर ऋषिपाल राणा, मोहकम राणा, सुरेन्द्र राणा नाचरौन, लोकेन्द्र राणा, लोकेश व नीरज आदि उपस्थित थे। 


                                    --------------------------
जन जागरण अभियान को कामयाब बनाने के लिए बैठक




रादौर,5जून
-इनैलो पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान को कामयाब बनाने के लिए इनैलो बैकवर्ड सैल की एक विशेष बैठक रादौर में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला बैकवर्ड प्रधान एडवोकेट गुलाब ङ्क्षसह ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता हल्का इनैलों बैकवर्ड सैल प्रधान राजेश कश्यप ने की। बैठक में जन जागरण अभियान की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं की डयूटियां लगाई गई। 
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रधान राजेश कश्यप ने कहा कि इनैलो पार्टी की ओर से कांग्रेस सरकार की गलत व जनविरोधी नितियों के खिलाफ पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कांग्रेस की जनविरोधी नितियों से प्रदेश की जनता को घर घर जाकर अवगत करवाया जा रहा है। बैकवर्ड सैल से जुडे इनैलों कार्यकर्ता भी इस अभियान में अपनी विशेष भागीदारी निभाएगें। हल्के के प्रत्येक गांव में घर घर जाकर इस अभियान के तहत कार्य किया जाएगा। राजेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसने जब से सत्ता संभाली है तब से प्रदेश की जनता का खून चूसना शुरू कर दिया था। मंहगाई की मार से देश व प्रदेश का हर व्यक्ति पूरी तरह से त्रस्त है। प्रदेश में बरोजगार युवकों की संख्या कम होने की बजाए बढ़ती जा रही है। उतरी हरियाणा का पूरी तरह से भेदभाव किया जा रहा है। यहां पर न तो विकास है और न ही रोजगार। सारे कार्य बांगर क्षेत्र में किए जा रहे है। प्रदेश से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से गायब है। प्रदेश में भय, भ्रष्टाचार, लूट, अपहरण व डकैती जैसी घटनाएं आम हो गई। जिससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। इनैलो पार्टी ही प्रदेश की जनता को कांग्रेस के इस कुशासन से मुक्ति दिलवाएगी। इस अवसर पर जिला प्रधान गुलाबङ्क्षसह, इनैलो वरिष्ठ नेता रामेश्वर सैनी बकाना, सुरेश कश्यप, रामेश्वर धीमान, हरविन्द्र कश्यप, नाथीराम काम्बोज, ऋषिपाल, सतीश कश्यप, जयपाल सैनी, मदनलाल, रणजीत पाल सिंह व सुदंर अलाहर आदि उपस्थित थे।                      

No comments:

Post a Comment