Tuesday, June 7, 2011

समरकैंप में बच्चे सीख रहे हैं भिन्न-भिन्न कलाओं के गुर


इन्द्री सुरेश अनेजा
अनेजा सिटी हार्ट स्कूल में गर्मियों की छुट्टियों का सदुपयोग बच्चे भिन्न-भिन्न कलाओं को सीख कर कर रहे हैं। स्कूल में बच्चों को कई प्रकार की कलाओं के गुर सिखाये जा रहे हैं जोकि बच्चों को भविष्य में उपयोगी साबित होंगे। बच्चों को नृत्य की प्राथमिक जानकारी देने के साथ-साथ रंगमंच की बारीकियां भी सिखाई जा रही हैं। इसके साथ ही बच्चे मेहंदी लगाना,अक्षरों की बनावट व सुंदर लिखाई तथा रंगोली बनाना भी सीख रहे हैं। 5 जून से शुरू हुए इस समर कैंप में बच्चे बड़े शौक और जूनुन से कला की बारीकियों को सीख रहे हैं। इस समर कैंप को सफ ल बनाने में स्कूल की वाइस प्रिंसीपल सुनीता अनेजा,अध्यापिका रीना शर्मा,ज्योति भंडारी एवं कुसुम रानी ने सराहनीय योगदान दे रही हैं। स्कूल के प्रिंसीपल विजय अनेजा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक मेहनत करें ताकि उनकी बहुमुखी प्रतिभा का विकास हो सके।  


रक्तदान में सभी इच्छा से सहयोग करें:दिनेश यादव                   
इन्द्री विजय काम्बोज
रक्त एक व्यक्ति का जीवन बचा सकता हैं। रक्तदान हर व्यक्ति को स्वेच्छा से करना चाहिये। रक्तदान से व्यक्ति के  शरीर में कोई फ र्क नहीं पड़ता है। यह कहना है इन्द्री के एसडीएम दिनेश यादव का। दिनेश यादव आज ज्ञान भारती कॉलेज में लगे एक रक्तदान शिविर में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे थे। इस रक्तदान शिविर का आयोजन मून साईंस कल्ब के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने सभी सामा जिक एवं शिक्षण संस्थाओं से आग्रह किया कि वे रक्तदान शिविरों का आयोजन करते रहें। इस मौके पर करनाल ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ.एस.के.महिपाल ने विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रदेश में खून की कमी के बहुत ज्यादा केस आ रहे हैं। खासकर गर्भवती महिलाओं में खून की कमी पाई जा रही है। इसके अतिरिक्त थैलीसिमिया के मामले बहुत ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। इन सबसे निपटने के लिए भारी मात्रा में खून की जरूरत पड़ती है। इस रक्त की पूर्ति को लोगों के सहयोग से ही पूरा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आम जनता में इस बात की भ्रांति है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आ जाती है जोकि पूर्ण रूप से मिथ्या है। अगर किसी व्यक्ति ने एक बार रक्तदान किया हो तो वह चौबीस घंटे के अंदर उस दिये रक्त की पूर्ति कर जाता है। इस शिविर में काफी संख्या में कॉलेज की छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने रक्तदान किया। कॉलेज के चेयरमेन अश्विनी काम्बोज ने सभी रक्तदानियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।


चौ0 भरत सिंह स्कूल के छात्र ने पाया एआईईईई में स्थान
इन्द्री विजय काम्बोज                                    
 इन्द्री उपमंडल के गांव  जैनपुर साधान में स्थित चौ0 भरतसिंह सीनियर सेंकेडरी स्कूल के छात्र दिवाकर विनीत ने एआईईईई की परीक्षा में हरियाणा में ओबीसी कैटेगरी में 73वां रैंक हासिल करके प्रथम बार इन्द्री एवं स्कूल का नाम रोशन किया है। इस विद्यार्थी ने आई सी ए आर की परीक्षा में भी 38वंा रैंक प्राप्त करके इन्द्री ब्लॉक के लिए एक और उपलब्धि हासिल की है। गौरतलब है कि इस छात्र ने पिछले वर्ष बारहवीं की परीक्षा में 91.5 प्रतिशत अंक हासिल करके इन्द्री ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल किया था। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमेन साहब सिंह,प्रिंसीपल राकेश काम्बोज,प्रबंधक जरनैल सिंह एवं वाइस प्रिंसीपल अजंू रोहिला ने दिवाकर विनीत को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दिवाकर विनीत ने अपनी उपलब्धि क ा श्रेय अपने मां बाप तथा अध्यापकों को दिया तथा उन्होंने बताया कि उनका सपना आई.ए.एस अधिकारी बनने का है। 



No comments:

Post a Comment