करनाल विजय काम्बोज
शराबियों के हुड़दंग से परेशान होकर अब महिलाओं ने भी हथियार उठा लिये हैं और शराबियों के अत्याचार न सहने का संकल्प लिया है। गांव सिकलिगर क ी महिलाओं ने ऐलान किया है जो भी व्यक्ति गांव में शराब बेचेगा या पीएगा उसे जूतों की माला पहनाई जायेगी तथा जुर्माना लगाया जायेगा। महिलाओं के इस ऐलान से गांव के पियक्कड़ों की शामत आ गई है। गांव सिक लिगर में शराबबंदी के मसले को लेकर एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता गांव की पंच जीतो कौर ने की। इस बैठक में गांव की महिलाओं व पुरूषों ने भाग लिया तथा शराबबंदी के खिलाफ एकजुटता दिखाई। गौरतलब है कि गांव के लोग शराब पीकर अपनी महिलाओं एवं बच्चों को मारते पीटते हैं। पैसा न होने के कारण कई घरों में चूल्हा भी नहीं जल पाता। महिलायें दिन भर कड़ी मेहनत मजदूरी कर पैसा कमाकर लाती हैं ताकि बच्चों का पेट भर सकें लेकिन उनके आदमी पैसा छीनकर शराब पी लेते हैं। गांव की पंच जीतो कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने पतियों के इस अत्याचार से तंग होकर दो महीने पूर्व गांव की महिलाओं ने शराबबंदी करने के लिए एक कमेटी भी बनाई थी। लेकिन प्रशासन सहयोग न मिलने के कारण यह कार्य पूरा नहीं हो पाया। अब गांव की महिलाओं ने ऐलान किया है गांव का जो व्यक्ति शराब पीएगा या बेचेगा उसे जूतों की माला पहनाकर गंाव भर में घुमाया जायेगा तथा जुर्माना लगाया जायेगा। महिलाओं के इस साहसिक कदम की सराहना करते हुए गांव के सरपंच विकास कुमार ने कहा कि अपने पतियों के अत्याचार से तंग आकर गांव की महिलाओं ने जो ऐलान किया है का हम सभी समर्थन करते हैं तथा ऐसा करने वाली हर महिला को पंचायत का पूरा सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर महिला दर्शन कौर,इंद कौर,चंद्र कौर,श्रवण कौर,शांति,पंच राजो कौर,पंच वरियाम सिंह,शौकीन सिंह,महेंद्र सिंह,अंग्रेज सिंह,प्रभु सिंह,राजू सिंह आदि उपस्थित रहे।
भारतीय किसान यूनियन ने फूंके केन्द्रीय मंत्रियों के पुतले
करनाल विजय काम्बोजदिल्ली के रामलीला मैदान में बाबा रामदेव के सत्याग्रह के दमन पर रोष प्रकट करते हुए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोनिया गाँधी मनमोहन सिंह,कपिल सिब्बल,पी चिदंबरम आदि केंद्रीय मंत्रियों के पुतले फूं के। यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतनमान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया तथा सरकार और दिल्ली पुलिस की कारवाई की कड़ी निंदा की। इस दौरान के ंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि बाबा रामदेव ने देश के गरीबों की मेहनत का पैसा विदेशों में जमा कराने वाले भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जो मुहिम छेड़ी है से सरकार बौखला गई है। इस मुहिम का समर्थन कर रहे लोगों पर लाठियां चलवाना लोकतंत्र का अपमान है। सरकार को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कारवाई करनी चाहिये तथा देशहित की बात करने वालों का सम्मान करना चाहिये। उन्होंने ऐलान किया कि अगर बाबा रामदेव के साथ न्याय नहीं किया गया तो वे प्रदेश भर में सरकार विरोधी प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर यूनियन के जिला संरक्षक प्रेमचंद शाहपुर,जिलाध्यक्ष सुलतान झिवरेहड़ी,महासचिव शाम सिंह,खंड प्रधान रामसिंह,महासचिव सुरेश शर्मा,किसान नेता बाबूराम बड़थल,पूर्व सरपंच वेद प्रकाश,विनोद पंडित,नानूराम,प्रजापत,हरि सिंह नरवाल,देसराज,कुलवंत सिंह,सतपाल नरवाल,मनोज कुमार,रणधीर सिंह,रणबीर सिंह कतलाहेड़ी आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment