रादौर ,कुलदीप सैनी
कस्बे के पश्चिमी यमुनानहर पुल पर जाम लगा होने के कारण मंगलवार को रसौली के दर्द से पीड़ित महिला को ले जा रही एंबुलेंस तकरीबन एक घटा जाम में फंसी रही। जाम को खुलवानें के लिए पुलिस विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुचा। जाम में फंसे लोगों ने खुद ही जाम को बड़ी मशक्कत के साथ खुलवाया। गाव नाचरौन निवासी विद्यावती को रसौली का दर्द उठा था। जिस कारण उसके परिजन उसे आप्रेशन के लिए लुधियाना ले जा रहे थे। महिला को ले जाने के लिए परिजनों ने एंबुलेंस की व्यवस्था की थी। लेकिन जैसे ही वे पश्चिमी यमुनानहर के रादौर पुल पर पहुंचे तो वहा पर जाम लगा हुआ था। वाहन चालकों के एक दूसरे से पहले निकलने के चक्कर में पुल पर देखते ही देखते लंबा जाम लग गया था। जिस कारण एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। जाम को लंबा लगता देख कुछ लोगों ने आपसी सहयोग से जाम को खुलवाया। जब तक जाम खुला तब तक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। जिसकी वजह से पीड़ित महिला को काफी परेशानी उठानी पड़ी। अगर थोड़ी सी देरी होती तो महिला के साथ कोई भी घटना घट सकती थी। गौरतलब है कि इस खस्ताहाल पुल पर आए दिन इसी तरह जाम की समस्या बनी रहती है। वाहन चालकों की जल्दी के कारण जाम की समस्या रोज पनपती है। जिस कारण वाहन चालकों में आपसी तू-तू मैं-मैं भी होती है। क्षेत्र के लोग लंबे अरसे से पुल को बनाने की माग करते आ रहे है।
No comments:
Post a Comment