Tuesday, April 12, 2011

युवाओं को संगठन से जोड़ना लक्ष्य

रादौर, कुलदीप सैनी 

हरियाणा वाल्मीकि युवा महासभा की बैठक कस्बे में युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव थारू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। युवा महासभा की ब्लॉक रादौर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें परजीतसिंह बिट्टू निवासी जठलाना को रादौर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, वहीं परमजीत ¨सह को युवा महासभा की कार्यकारिणी गठित करने के लिए अधिकृत किया गया। परमजीत ¨सह ने कहा कि युवा महासभा द्वारा उन्हे जो जिम्मेदारी दी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। वह संगठन को मजबूत बनाएंगे। उनका उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना होगा। इस अवसर पर युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव थारू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र ¨सह हुड्डा की नीयत व नीति सहीं नहीं है। जिस कारण अनुसूचित जाति वर्ग ए के लगभग 22 लाख लोगों के हितों के लिए उन्हे आरक्षण नहीं दिलाया जा सका है। प्रदेश के एससी वर्ग ए के आरक्षण मामले को लेकर हरियाणा वाल्मिकी युवा महासभा आवाज उठाएंगी। जिसके लिए प्रदेश के अंबाला व सिरसा सासदों को छोड़कर अन्य आठ सासदों से मिला जाएगा। युवा सभा सासदों को इस बारे ज्ञापन सौंपेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की एससी वर्ग बी की जातियों को आरक्षण की परिधि से बाहर किया जाए। क्योंकि एससी बी वर्ग की जातिया आरक्षण का पूरा लाभ ले चुकी है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, प्रदेश सचिव संजीव करहेड़ा, हरपाल बापौली, ओमपाल बापौली, सुरेश जठलाना, रामपाल रादौर, जोगिन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment