Sunday, April 3, 2011

माउन्ट एवरेस्ट को फतह करने के लिए रवाना हुआ करनाल का छोरा

विजय कम्बोज,इन्द्री  
माउंट एवरेस्ट फतेह करने के लिए रवाना होने वाले हरियाणा पुलिस अकादमी के जवान अमित कुमार को जीत की शुभकामनाएं देते हुए पांचवीं बटालियन के कमांडेंट राजेंद्र सिंह मोर ने राष्ट्रीय ध्वज थमाया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उसका मनोबल बढ़ाया। अमित कुमार 4 अप्रैल को काठमांडू के लिए रवाना होगा। उसके बाद वह काला पत्थर नामक क्षेत्र से एवरेस्ट की चढ़ाई एयर फोर्स के 22 सदस्यीय दल के साथ शुरू करेगा। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर सुंदर सिंह, राजेंद्र कादियान, राजबीर मोर, अनूप दहिया, नरेंद्र कोच, राजबीर सिंह, संदीप त्यागी, राहुल कोच और पहलवान मांगे राम गुर्जर मौजूद थे।हरियाणा पुलिस काम्प्लेक्स मधुबन में कार्यरत amit कुमार कम्बोज ने विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउन्ट एवेरेस्ट को फतह करने के लिए खर्च होने वाले 21 लाख रूपये एकत्रित करने के लिए अपनी जमीन तक बेच दी है|

No comments:

Post a Comment