रादौर ,कुलदीप सैनी
एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह रादौर की अध्यक्षता में एनएसयूआई का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। संगठन से जुड़े छात्रों ने भाग लिया। देवेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थी अगर शिक्षा के साथ-साथ राजनीति में भी आगे आए तो आने वाले समय में देश को अच्छे नेता मिल सकते है, जिससे देश की राजनीति में बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गाधी जी ने काग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन दिया है, जिसके बल पर युवा राजनीति में आगे आ रहे है। उन्होंने कहा कि काग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं को विशेष मान-सम्मान दिया जाता है। इस अवसर पर लवकेश, विक्की, ललित, जगतार, अरूण, वरूण, नवनीत, दीपक, अमित, सचिन आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment