रादौर,कुलदीप सैनी
शातिदेवी कॉलेज आफ ऐजूकेशन रादौर में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारभ मुख्यातिथि बीडीपीओ कंवरभान नरवाल ने किया। प्रतियोगिता में समाजसेवी राजबीर चौहान विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इस अवसर पर बैलून रेस, चाटी रेस, बनाना रेस, ब्लाइड रेस, लैमन रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, निडल रेस, थ्री लेग रेस व रस्साकस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।लड़कियों की बैलून रेस में अजूंशा डबराल प्रथम, रीशू दूसरे स्थान पर रही। चाटी रेस में सुधा प्रथम, रीटा दूसरे तथा निशा गौतम तीसरे स्थान पर रही। बनाना रेस में ज्योति अरोड़ा प्रथम, रीशू दूसरे तथा दिव्या शर्मा तीसरे स्थान पर रही। ब्लाइंड रेस में रीशू प्रथम, पूजा दूसरे तथा सनेहा चौहान तीसरे स्थान पर रही। लैमन रेस में रूपाली शर्मा प्रथम, नीतू दूसरे स्थान पर रही। म्यूजिकल रेस में सुचेति बिश्ट विजेता रही। निडल रेस में नीतू प्रथम, पूजा रानी दूसरे तथा रेनू देवी तीसरे स्थान पर रही। थ्री लेग रेस में सनेहा व रूलिफा प्रथम, दिव्या व रूपाली दूसरे तथा रजनी व पूजा तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों की रस्साकस्सी में विवेकानंद व गाधी सदन के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें विवेकानंद विजयी रहा। लड़कों की बैलून रेस में जयवीर सिंह प्रथम, जगदेवसिंह दूसरे तथा प्रशात कुमार तीसरे स्थान पर रहा। शूज एंड शोक्स रेस में मनीष प्रथम, सुभाष दूसरे तथा मुमताज अहमद तीसरे स्थान पर रहा। बनाना रेस में हरीश चंद्र प्रथम, मुमताज अहमद दूसरे व प्रदीप तीसरे स्थान पर रहा। लेमन रेस में जगतार प्रथम, रणदीप दूसरे स्थान पर रहा। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में गौरव विजयी रहा। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यातिथि बीडीपीओं कंवरभान नरवाल व राजबीर घिलौर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में संस्थान के चेयरमैन ज्ञानप्रकाश शर्मा, महासचिव विपिन शर्मा, श्रीमति सुदेश शर्मा, श्रीमति सोनिया शर्मा, कॉलेज प्रिसींपल प्रमोद शर्मा, पवन कौशिश, नीरज त्यागी, परमजीत कौर, प्रीती, रीचा, रीना गर्ग, आदर्शा कांबोज जुब्बल आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment