पेरिस
फ्रास के राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी बांग्लादेशी सरकार के साथ नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस का मामला उठाना चाहते हैं जिन्हें माइक्रोफाइनेंस बैंक से निष्कासित कर दिया गया है। यूनुस इस बैंक के संस्थापक हैं। सारकोजी ने पाच अप्रैल को लिखे पत्र में कहा कि वह नवंबर में जी-20 शिखर वार्ता से पहले पेरिस में यूनुस की अगवानी करना पसंद करेंगे।
उन्होंने यूनुस द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक की भी प्रशसा की जिसके बारे में सारकोजी का कहना है कि इस बैंक ने बाग्लादेश का कद ऊंचा किया है।
No comments:
Post a Comment