Saturday, April 9, 2011

शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश का नाम अंतराष्ट्रीय पटल पर चमकेगा : महेंद्र प्रताप

नीलोखेड़ी,सुरेश अनेजा 
विद्युत एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री महेद्र प्रताप सिंह  ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश का नाम अंतराष्ट्रीय पटल पर चमकेगा। विद्यार्थियों को मुहैया कराई जा रहीं सरकारी सुविधाओं और लाभकारी योजनाओं से प्रदेश का नाम देश में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रिम श्रेणी में पहुंच गया है। मुख्यमंत्री की सकारात्मक सोच से इस बार शिक्षा के बजट में भी इजाफा किया गया है। महेद्र प्रताप सिंह गुरु ब्रह्मानंद राजकीय बहुतकनीकी संस्थान (नीलोखेड़ी) में चल रहे तीन दिवसीय राज्यस्तरीय पाली फेस्ट-2011 के समापन समारोह में बोल रहे थे। लेफ्टिनेंट प्रदीप राणा के नेतृत्व में एनएससी कैडेट्स ने उन्हें सलामी दी। मंत्री महेद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अब कंप्यूटर का युग चल रहा है। समय के अनुसार विद्यार्थियों को अपटूडेट करने के लिए ही राज्य सरकार ने इस सत्र से स्कूलीस्तर पर कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शिक्षा के बजट में बढ़ोतरी कर साबित कर दिया है कि विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से शिक्षा मुहैया कराने के लिए सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। शिक्षा के साथ ही प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास किया है, जिससे यह प्रदेश नंबर वन बन गया है। तकनीकी शिक्षा के महानिदेशक डॉ. अवतार ¨सह ने कहा कि तकनीकी संस्थानों में आधुनिक तकनीक से पढ़ाया जा रहा है। तकनीकी शिक्षा मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, महानिदेशक अवतार सिंह व पूर्व राज्य मंत्री मीना मंडल ने पौधरोपण भी किया।
इटर पॉलीटेक्निक स्पो‌र्ट्स कल्चर एसोसिएशन के अध्यक्ष रामपाल केश्वर और सचिव राजबीर सिंह कादियान ने समारोह की उपलब्धियों के बारे में बताया। जीबीएनजीपी के प्राचार्य एमएसस रावत ने बताया कि इस सास्कृतिक कार्यक्रम में प्रदेशभर के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। मिमिक्री में हिसार के रजनीश ने प्रथम, अंबाला के भारत ने द्वितीय और नरवाना के पवन ने तृतीय स्थान हासिल किया। एकल नृत्य में दामला प्रथम, नीलोखेड़ी द्वितीय और रोहतक तीसरे स्थान पर रहा। संस्थान के विद्यार्थी चूड़िया राम को खेल के क्षेत्र में होनहार प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment