Tuesday, April 5, 2011

11 अप्रैल को होगा बुबका में स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन

रादौर ,कुलदीप सैनी 
गाव बुबका में 30 लाख की लागत से तैयार किए गए स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार प्रो. बीरेंद्र सिंह उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी काग्रेसी नेता व पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन सतपाल बुबका ने दी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के बाद बीरेंद्र ¨सह क्षेत्र के लोगो की समस्याओं से भी रूबरू होंगे। गाव के लोगों की पिछले काफी समय से यह माग चली आ रही थी कि उनके गाव में एक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए, ताकि आसपास के गावों के लोगों को भी इसका लाभ मिल सके। इस माग को उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के समक्ष रखा था जिस पर मुख्यमंत्री ने अपनी मोहर लगाते हुए गाव में स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की घोषणा की थी। गाव में बनाये गए इस स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग 30 लाख रुपये का खर्च आया है। इस स्वास्थ्य केंद्र के खुल जाने से आसपास के लगभग 20 गावों को स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।

No comments:

Post a Comment