रादौर, कुलदीप सैनी
निजी तकनीकी शिक्षण संस्थान की बस ने सोमवार की सुबह बापौली गांव के समीप एक कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में पूर्णगढ़ के पूर्व सरपंच घायल हो गए। कार में सवार अन्य तीन लोगों को कोई चोट नहीं आई। आसपास के लोगों की मदद से कार चालक को रादौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहा प्राथमिक उपचार के बाद उसे यमुनानगर भेज दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। कॉलेज की बस रादौर की ओर से बच्चों व स्टॉफ सदस्यों को लेकर कालेज जा रही थी। बापौली गांव के नजदीक राक्षी नदी के पुल पर तीव्र मोड़ पर बस चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया जिससे बस सामने से आ रही कार से टकरा गई। कार में उस समय गाव पूर्णगढ़ के पूर्व सरपच व इनेलो नेता सुभाष सैनी सहित उसके दो बेटे और गाव का एक अन्य व्यक्ति मौजूद था। कार की टक्कर से सुभाष सैनी को कंधे व सिर पर गंभीर चोटे आई। कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
No comments:
Post a Comment