विजय कम्बोज
इनेलो पार्टी द्वारा आज हल्का स्तर पर भ्रष्टाचार,कलेक्टर रेट,हॉउस टेक्स,एवं गेंहू का समर्थन मूल्य बढाये जाने जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया|इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता बैनर उठाकर पूरे इन्द्री बाज़ार होते हुए नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे ,जहाँ उन्होंने सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना कर विरोध जताया|इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार से गेंहू का समर्थन मूल्य 1500 रूपये किये जाने की माँग की तथातहसीलदार को सरकार द्वारा लागू किये गये हाउस टेक्स को खत्म करने एवं कलेक्टर रेट को कम किये जाने जैसी मांगो से सम्बन्धित एक ज्ञापन भी सौंपा|इनेलो कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस पार्टी जनविरोधी नीतियाँ लागू करके हरियाणा की जनता के साथ धोखा कर रही है|कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचारियों की सरकार है|वह देश में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है|इस अवसर पर इन्द्री के युवा हल्का प्रधान भीम सिंह मढाण,इन्द्री विधायक अशोक कश्यप, हल्का अध्यक्ष जसविन्द्र सिंह,शहरी प्रधान इन्द्रजीत सिंह गोल्डी,सुमेर चंद काम्बोज,जय प्रकाश काम्बोज,उदय सिंह,महिंद्र सैनी,मेमन हैदर,बब्बू नारंग,पम्मी लाम्बा, सतीश सरपंच,सतीश सरोहा,सतपाल मलिक,प्रदीप काम्बोज,सुमेर पटेढा एवं देशराज सहित काफी संख्या में इनेलो कार्यकर्ता मौजूद रहे|
No comments:
Post a Comment