Monday, April 11, 2011

मार्केट कमेटी के अधिकरियों को शीघ्र काम पूरे करने के निर्देश

करनाल,अनेजा/कम्बोज 
  लघु सचिवालय में उपायुक्त नीलम प्रदीप कासनी ने स्थानीय निकाय एवं मार्केट कमेटी के कार्यों की समीक्षा की और उनकी प्रगति रिपोर्ट पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने दोनों विभागों के सचिवों को निर्देश दिए कि वे सरकार से मिले लक्ष्य के तहत गृहकर, डेवल्पमेंट चार्ज और दुकानों के किराये की रिकवरी को पूरा करे।
बैठक में कासनी ने स्थानीय निकायों के सचिवों को निर्देश दिए कि वह विकास कार्यों के साथ ही रिकवरी के निर्धारित लक्ष्य को भी अवश्य पूरा करे। जितना अधिक रिकवरी करेगे उतना ही विकास कार्यो की गति में तेजी आएगी।
उन्होंने नगर पालिका सचिवों को कहा कि वे अपने अधीनस्थ क्षेत्र में पालिका की जायदाद का रजिस्टर तैयार करे तथा यह भी सुनिश्चित करे कि उनके क्षेत्र में कितनी दुकानें है और उनमें से कितनी खाली हैं और कितनी किराये पर है। इसके अलावा नगर पालिका से संबंधी न्यायालय में विचाराधीन मामलों की रिपोर्ट भी तैयार कर उपायुक्त कार्यालय में भिजवाएं। उन्होंने डेयरियों के स्थानातरण कार्य में भी तेजी लाने के आदेश दिए। इसके अलावा जन्म-मृत्यु पंजीकरण कंप्यूटरीकृत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गेहू का सीजन शुरू हो चुका है। मंडियों मे गेहू खरीद के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। किसानों के लिए मंडियों में स्वच्छ पेयजल, सुलभ शौचालय, साफ-सफाई और बिजली का उचित प्रबंध करे। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल मौसम खराब चल रहा है जिसकी वजह से गेहू में नमी ज्यादा मात्रा में पाई जा रही है, इसलिए किसानों को भी चाहिए कि वह अपनी फसल को सुखाकर और साफ-सुथरी कर लाएं, ताकि उन्हे फसल बेचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। बैठक में करनाल के उपमंडलाधीश मुकुल कुमार और इंद्री के उपमंडलाधीश दिनेश यादव मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment