नारी शिक्षा के अग्रदूत थे महात्मा फूले : कैलाशो
भिवानी, रवि जांगड़ा
स्थानीय हनुमान ढाणी में सैनी कल्याण परिषद के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती मनाई गई। समारोह में कुरुक्षेत्र की पूर्व सांसद कैलाशो सैनी मुख्यातिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्ष पूर्व विधायक शशि रंजन परमार ने की। इस अवसर पर महंत चरणदास विशेष रूप से उपस्थित थे। बिट्स समूह के को-चेयरमैन ओमप्रकाश बहलवाला विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में ललित सैनी, नगर पार्षद मनोज सेंटी, गांव दुल्हेड़ी के सरपंच विशेष रूप से उपस्थित थे। समारोह में संबोधित करते हुए पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले किसान, दलित व पिछड़ों के मसीहा थे। उन्होंने महात्मा फूले को नारी शिक्षा का अग्रदूत बताया है। उन्होंने कहा कि महात्मा फूले ने हिन्दुस्तान में पहली धर्मशाला मनवाई। नारी शिक्षा की पहल भी उन्होंने अपनी पत्नी को पढ़ा कर की जो बाद में देश की पहली महिला शिक्षक बनी। श्रीमती सैनी ने परिषद द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं को सम्मानित किया। विधायक घनश्याम, ओमप्रकाश बहलवाला, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार आदि ने भी बुजुर्गों, खिलाड़ियों व समाज सेवा में योगदान करने वालों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजन में सैनी सभा हनुमान ढाणी का रचनात्मक सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रधान ओमप्रकाश सैनी, चिरंजीलाल सैनी, सुरेश सैनी, मनोज सैनी, राजकुमार सैनी, वीरेन्द्र सैनी, राकेश बगीवाला, सतबीर, शिवकुमार, नवीन सैनी, सत्यनारायण सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment