Sunday, April 10, 2011

नेत्र जांच शिविर

बराड़ा, तरनजीत गाबा 
अधोया स्थित महासाध्वी स्वर्ण-सुधा जैन चैरिटेबल अस्पताल में शनिवार को निशुल्क  नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें 260 लोगों की आखों की जाच की गई।
अस्पताल कमेटी के प्रधान कमल जैन व उपप्रधान धर्मपाल जैन की देखरेख में आयोजित शिविर का उद्घाटन जैन महासभा के प्रधान राधेश्याम ने किया। प्रधान राधेश्याम ने कहा कि हमें अपने जीवन में दैनिक कार्यों के अलावा सामाजिक कायरें में भी कुछ समय अवश्य लगाना चाहिए। इससे जहा हमें आत्मिक शाति मिलती है वहीं गरीब, जरूरतमंद लोगों को जीवन यापन में मदद मिलती है। शिविर में पटियाला के डॉ. मनप्रीत सिंह ने 260 लोगों की जांच की। इसमें से 82 लोगों की आखों में लेंस डालने व 88 लोगों को चश्मे लगवाने की सलाह दी गई। प्रधान कमल जैन ने बताया कि जिन लोगों को लैंस डालने की सलाह दी गई है, उनकी आखों में जैन चैरिटेबल अस्पताल अंबाला शहर में मुफ्त लैंस डाले जाएंगे। शिविर को सफल बनाने में मैनेजर सुरिंद्र जैन, सचिव मामचंद, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार, संयुक्त सचिव राधे श्याम सहित अन्य लोगों ने योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment