Saturday, April 2, 2011

व‌र्ल्ड कप ट्राफी बोतल में

कुरुक्षेत्र 
  किक्रेट व‌र्ल्ड कप का जुनून लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। इसमें छात्र या सिर्फ क्रिकेट प्रेमी ही नहीं कलाकार भी शामिल हैं। कुरुक्षेत्र के गुरुनानकपुरा मोहल्ला के अश्विनी कुमार ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए व‌र्ल्ड कप ट्राफी को बोतल में उतार दिया। यहीं नहीं अश्विनी ने भारतीय झंडा, बोतल में सात चीजें, मां भद्रकाली का टखना, मोबाइल फोन, फोटो फ्रेम, झूला और इंडिया को भी बोतल में उतारा है। उसे विश्वास है कि इस बार व‌र्ल्ड कप भारत ही जीतेगा।
अश्विनी ने बताया कि उन्होंने बहुत पहले ही यह सब करने की ठान ली थी। उन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ निश्चय कर लिया था। उन्हें ऐसी लगन लगी की उन्होंने बोतल के अंदर चारपाई व बुनी हुई तराजू बना दिए। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और जैसे ये सब उनका जनून बन गया है। उन्होंने बताया कि अब तो वह इतना अभ्यस्त हो चुका है कि किसी भी वस्तु की आकृति देख कर ही बोतल में उतार देता है। उसका कहना है कि शुरू में इन सब को करने में बहुत समय लगता। आटा चक्की चलाने वाले अश्विनी का कहना है कि उसके पास समय नहीं है लेकिन वह किक्रेट खेलना और देखना बहुत पसंद करते हैं। इसलिए व‌र्ल्ड कप के दौरान उनके दिमाग में इसकी ट्राफी को बोतल में डालने का विचार आया। इसको उन्होंने अखबार में ही देखा था। इसको बनाने में उनको केवल एक दिन का ही समय लगा है। उनकी इस अद्भूत कृति को देखने के बाद इसे लोगों ने पंसद भी किया है। कई किक्रेट प्रेमियों ने इसे लेने की इच्छा जताई है। उनके पड़ोसी और परिवार के सदस्य बोतल में ट्राफी को देखने के बाद बहुत आश्चर्य चकित हुए। उनका कहना है कि यह उनकी सबसे अच्छी कलाकृतियों में से एक है। उनका कहना है कि यह भारत की जीत को समर्पित है। इसके अलावा उनका कहना है कि उनका सपना ताजमहल को भी बोतल में बनाने की है।

No comments:

Post a Comment