Saturday, April 9, 2011

अगली फिल्म में वासु का साथ नहीं देंगे रेमो!

मुंबई। फालतू को मिली यकायक सफलता से निर्देशक रेमो डीसूजा से लेकर इस फिल्म से जुड़ा हर शख्स इसकी अगली कड़ी बनाने की बातें कर रहा है। इस बीच सभी की जुबां पर एक ही सवाल है कि क्या रेमो निर्माता वासु भगनानी की दूसरी फिल्म का भी निर्देशन करेंगे।
वैसे वासु रेमो के साथ फालतू की अगली कड़ी के अलावा और भी फिल्में बनाने की योजना बना रहे हैं। वासु कहते हैं, मैं एक सप्ताह के अंदर तीन फिल्मों की घोषणा करने जा रहा हूं। उनमें से एक का निर्देशन रेमो करेंगे।
दूसरी ओर रेमो को वासु की योजनाओं की जानकारी नहीं है। वह कहते हैं, मैं इस बात को लेकर सुनिश्चित नहीं हूं कि मैं अपनी अगली फिल्म किसके साथ करूंगा। अभी तो में फालतू को मिली सफलता पर आश्चर्यचकित हूं। ऐसा कहा जाता है कि नृत्य निर्देशकसफल निर्देशक नहीं बन सकता। फालतू में बड़े सितारे भी नहीं हैं। हमने वही किया जो हमें सही लगा और हमें सफलता मिल गई। मेरे लिए जन्मदिन का इससे बेहतर तोहफा नहीं हो सकता था। यह खबरें भी हैं कि फालतू की शूटिंग के दौरान रेमो और वासु के बीच सब कुछ अच्छा नहीं था।
एक सूत्र का कहना है, दोनों के विचारों में लगातार विरोधाभास बना हुआ था। रेमो प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के साथ अपनी अगली फिल्म बना रहे हैं। प्रीतीश नंदी से सम्पर्क करने पर उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि रेमो उनके लिए फिल्म निर्देशन करेंगे। उन्होंने कहा, रेमो अपनी अगली फिल्म हमारे साथ करेंगे। हम जल्दी ही शुरुआत करेंगे। पहले हमने उनके सामने बांग्ला फिल्म बनाने का प्रस्ताव रखा गया था लेकिन बांग्ला फिल्मकारों के साथ हमारा अनुभव अच्छा नहीं रहा इसलिए हमने खुद को इससे दूर कर लिया था। रेमो ने हमारे लिए बहुत से गीतों में नृत्य निर्देशन किया है।

No comments:

Post a Comment