Saturday, April 9, 2011

आईवरी कोस्ट में विद्रोहियों के मुख्यालय पर हमला

आबिदजान
आईवरी कोस्ट में सत्ता न छोड़ने की जिद पर अड़े लॉरेंट बाग्बो के समर्थक सुरक्षा बलों ने विद्रोही नेता अलासाने ओउतारा के मुख्यालय पर हमला कर दिया। दोनों में सत्ता पर नियंत्रण को लेकर बीते कई दिनों से संघर्ष चल रहा है।
पिछले साल नवंबर में हुए चुनावों में ओउतारा को जीत मिली थी, लेकिन बाग्बो ने उन्हें सत्ता सौंपने से मना कर दिया था। इसके बाद हिंसा आरंभ हुई। संयुक्त राष्ट्र ने ओउतारा को राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दे रखी है।
संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आबिदजान के गोल्फ होटल पर शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम पाच बजे हमला किया गया। उन्हें बीते साल नवंबर से यहीं नजरबंद रखा गया है। यही होटल उनके मुख्यालय के रूप में तब्दील हो चुका है।
आईवरी कोस्ट में राजनीतिक संकट आरंभ होने के बाद यह पहली बार है, जब इस होटल पर हमला किया गया। ओउतारा समर्थक एक सुरक्षाकर्मी ने बताया कि बाग्बो के सुरक्षा बल हमारे उूपर हमला कर रहे हैं। हम उन्हें पीछे खदेड़ने की कोशिश में हैं।

No comments:

Post a Comment