Saturday, April 9, 2011

तिरंगा फहरा कर मनाया विजय दिवस

साढौरा
जन लोकपाल बिल के लिए आमरण अनशन पर बैठे अन्ना हजारे की शर्तो को मानने की खुशी में पंतजलि योग समिति ने सामाजिक संगठनों के सहयोग से कस्बे में विजय दिवस का आयोजन किया। रेस्ट में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा भारत माता की जय एवं वंदेमातरम् का उद्घोष किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए समिति के तहसील प्रभारी सतपाल शर्मा ने कहा कि अन्ना हजारे के अहिसात्मक आदोलन के कारण से देश के लोगों की जीत हुई है। यह बिल भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए कारगर होगा। महामंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि आधुनिक युग के गाधी अन्ना हजारे के आदोलन से देश एकजुट हुआ है। समाज सेवी गोबिंद सिंह भाटिया ने कहा कि शातिपूर्वक किए गए आदोलन से देश को एक नए आदोलन का स्वरूप मिला है। कृष्ण कृपा सेवा समिति के दीप राज चुघ ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को देश हित में आगे आना चाहिए। भाजपा नेता सुमत जैन ने कहा कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए हम सब को एकजुट होना पड़ेगा। देवल चंद सैनी ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण देश कि हालत बदतर हो गई है। अन्ना हजारे ने देश को एक नई दिशा प्रदान की है। गुलशन परुथी ने कहा कि भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए अपने से ही पहल करनी पड़ेगी। सुरेन्द्र आर्य लाहड़पुर ने कहा कि योग ऋषि स्वामी रामदेव जी भी देश से भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए आन्दोलन चलाए हुए है। हम सब को उनके आदोलन का हिस्सा बनना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध बिहारी ने कहा कि राष्ट्रीय हित के प्रत्येक कार्य में हमें आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में योग शिक्षक चरण ¨सह, सोम प्रकाश एवं चमन लाल शर्मा ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment