रादौर,कुलदीप सैनी
गांव बरेहड़ी में चल रहे विवाद में एससी समुदाय के लोगों का कहना है कि वह न्यायालय के आदेशों का सम्मान करेंगे, लेकिन लगाई गई मूर्ति को नहीं हटाएंगे। रविवार को एससी समुदाय द्वारा गठित गाव की 11 सदस्यीय क मेटी के सदस्य प्रधान रणजीत सिंह, श्यामसिंह, हरीचंद, जयराम, जयभगवान, रिखीराम, रणसिंह, संजीव, धर्मबीर, भुपेन्द्र व श्यामसिंह एमटी करहेडा ने बताया कि विवादित स्थल पर एससी समुदाय के लोगों का पिछलें तीस वर्षो से कब्जा है। जिस पर समुदाय का एक कमरा भी बना हुआ है। जहा एससी समुदाय के लोग अपना सामान रखते है। ये जमीन एससी समुदाय के लोगों के लिए ही आरक्षित है। समुदाय के लोग इस मामलें को लेकर न्यायालय द्वारा दिए जाने वाले निर्णय का स्वागत करेगे। लेकिन स्थापित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को नहीं हटाने देंगे। इसके लिए एससी समुदाय के लोग किसी भी प्रकार की कुर्बानी देने को तैयार है। समुदाय के लोगों ने बताया कि गाव बरहेडी में एससी समुदाय की लगभग 250 से अधिक आबादी है। गाव में समुदाय का कोई भी मंदिर व धर्मशाला नहीं है। विवाह, शादियों व अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उन्हे पास के गाव एमटी करहेडा में आयोजन करना पड़ता है। समुदाय के लोगों ने बताया कि वह गाव के लोगों के साथ भाईचारे के साथ रहना चाहते है। इसलिए गाव की पंचायत को समुदाय के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर यह भूमि एससी समुदाय के लोगों को मंदिर बनाने के लिए देनी चाहिए। भूमि नहीं मिलने तक गेंहू नहीं काटेगें
बरहेडी गाव में चल रहे भूमि विवाद को लेकर एससी समुदाय की 11 सदस्यों वाली कमेटी ने निर्णय लिया है कि जब तक गाव में भूमि विवाद खत्म नहीं होगा तब तक समुदाय के लोग गेंहू की कटाई नहीं करेगे। वहीं समुदाय के लोग खेतों में मजदूरी भी नहीं करने जाएगें। उधर समुदाय के लोगों द्वारा गेंहू कटाई न करने के फैसलें के बाद गाव में गेंहू की कटाई बुरी तरह से प्रभावित होनी शुरू हो गई है। जिसको देखते हुए गाव के बहुत से किसानों ने अपने परिवारों के साथ खुद ही गेंहू की कटाई करनी शुरू कर दी है। भाकियू किसानों को मजदूर उपलब्ध करवाएगी
गाव बरहेडी में चल रहे विवाद को लेकर एससी समुदाय द्वारा गेंहू कटाई करने से मना करने पर भाकियू ने गाव के किसानों को गेंहू क टाई के लिए मजदूर व मशीनरी उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। रविवार को भाकियू की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में प्रदेश सचिव विजय मेहता ने कहा कि यूनियन किसानों को गेंहू कटाई में मजदूरों की समस्या नहीं आने देगी। यूनियन दूसरी जगह से मजदूर मंगाकर किसानों की गेंहू कटवाने में सहायता करेगी। यूनियन की ओर से कहा गया कि जल्द प्रशासन द्वारा मामला नहीं निपटाया गया तो यूनियन मामलें को लेकर माननीय उच्च न्यायलय में जाने को मजबूर हो जाएगी। जिसके लिए प्रशासन के अधिकारी जिम्मेवार होंगे। यूनियन किसानों की ओर से हाई कोर्ट में पैरवी करेंगी। दोनों पक्षों के भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे न्यायालय
सोमवार को बीडीपीओ धर्मबीर सिंह की कोर्ट में बरहेडी विवाद को लेकर सुनवाई होनी है। जिसको लेकर गाव की पंचायत व एससी समुदाय से जुडे़ सैकड़ों लोग न्यायालय में पहुंचेंगे। रविवार को दोनों पक्षों के लोग गुपचुप तरीकें से रणनीति बनाते देखे गये। जिला उपायुक्त द्वारा गाव बरहेडी, एमटी करहेडा व माधोबास में धारा 144 लागू की गई है। जिस कारण तीनों गांवों में रविवार को पुलिस कर्मचारी गश्त करते रहे।
No comments:
Post a Comment