Saturday, April 9, 2011

बिना सुविधाओं के डेयरियों को शहर से बाहर स्थानांतरित नहीं करने का एलान

अंबाला शहर, तरनजीत गाबा 
डेयरी एसोसिएशन ने बिना सुविधाओं के डेयरियों को शहर से बाहर स्थानांतरित नहीं करने का एलान किया है। एसोसिएशन ने प्रशासन पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया।
डेयरी एसोसिएशन की बैठक शनिवार को प्रधान करनैल सिंह की अध्यक्षता में हुई। एसोसिएशन के सचिव नरेश ने प्रशासन पर नकारात्मक कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने डेयरी संचालकों से 15 दिन के भीतर डायरियां शहर से बाहर ले जाने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उपप्रधान चंद्रमोहन ने कहा कि प्रशासन ने जो सुविधाएं देने का वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने डेयरी के लिए जो जमीन अलाट की थी, नगर निगम ने वहां डेयरी नहीं बनाने का नोटिस दिया है। उन्होंने सवाल किया कि ऐसी स्थिति में वहां डेयरियां कैसे शिफ्ट हो सकती हैं। मीटिंग में कोषाध्यक्ष सुभाष आहूजा, चेयरमैन मदन लाल, मास्टर जसपाल सिंह, सुरेंद्र मोहन, रघुवीर सिंह, चमन लाल, इंद्रराज, सफरी चाचा, अशोक कुमार, कृष्ण गुलाटी, गोपी, सतपाल, हरजीत सिंह, पवन कुमार, राजेंद्र कुमार आदि ने हिस्सा लिया। मालूम हो कि जिला मजिस्ट्रेट समीर पाल सरो ने धारा 144 के अंतर्गत अंबाला शहर के सभी डेयरी मालिकों को 7 अप्रैल को आदेश दिया था कि वे 15 दिन के भीतर-भीतर अपनी डेयरिया शहर से बाहर निर्धारित स्थानों पर शिफ्ट करे अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि 15 दिन के भीतर डेयरी मालिक अपनी डेयरिया खतौली गाव व नगर निगम द्वारा अन्य स्थानों पर शिफ्ट नहीं करते तो उनको डेयरियों के लिए जारी प्लाट भी रद कर दिए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि डेयरियों के कारण पूरे नगर का माहौल दूषित हो रहा है। डेयरी मालिक पशुओं का गोबर इत्यादि नाले, नालियों व ड्रेनों में बहा देते है जिससे वे बंद हो जाते है। उन्होंने अंतिम चेतावनी देते हुए कहा था कि इस बार न मानने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब डेयरी यूनियन व प्रशासन आमने सामने आ गए हैं।

No comments:

Post a Comment