Saturday, April 2, 2011

डेढ साल पहले ही हमने विश्व कप पर नजरें गड़ा ली थी:महेंद्र सिंह धोनी

मुंबई। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि विश्व कप पर दो साल पहले ही से उनकी नजरें थी और वे अपने प्रमुख खिलाड़ियों को फिट तथा फार्म में रखना चाहते थे।
धोनी ने मैच के बाद प्रेस काफ्रेंस में कहा कि हमने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। करीब डेढ साल पहले ही हमने विश्व कप पर नजरें गड़ा ली थी। मैदान पर हम चाहे जैसा भी खेलें, हमारा दीर्घकालिक लक्ष्य विश्व कप जीतना था। हम खिलाड़ियों को फिट रखना चाहते थे।
उन्होंने कहा कि हम चाहते थे कि हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी फार्म में और फिट रहे। यह बड़ी चुनौती थी। हम मैदान पर सौ फीसदी से अधिक देने में कामयाब रहे। सही समय पर अच्छा प्रदर्शन किया। हम एक दूसरे के लिए जीतना चाहते थे।
यह पूछने पर कि विजयी छक्का मारने के बाद भी उन्होंने अपने जज्बात जाहिर क्यों नहीं किए, कैप्टन कूल ने कहा कि मैं दुविधा में था। मैं स्टम्प चाहता था। मैं बीच के बीच था और युवराज दूसरी ओर। मुझे लगा कि एक दूसरे के गले बाद में लग जाएंगे लेकिन वह आया और मुझ पर कूद गया।
धोनी ने यह भी कहा कि जीत के खुमार में डूबने का खिलाड़ियों के पास समय नहीं है क्योंकि आठ अप्रैल से आईपीएल भी शुरू हो रहा है।
उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमारे पास पर्याप्त समय है। मैं दिल्ली जा रहा हूं। इसके बाद आईपीएल है। विश्व कप जीतने के खुमार में डूबने का समय नहीं है। आईपीएल टीम के लिए खेलने का भी काफी दबाव होता है।

No comments:

Post a Comment