रादौर,कुलदीप सैनी
करनाल से गाव मोहड़ी में अपने चाचा के पास रहने आई एक महिला पिछले दो दिनों से अपने बच्चे सहित रहस्यमयी परिस्थिति में लापता बताई जा रही है। लापता महिला व उसके पांच वर्षीय बेटे को महिला के चाचा ने दो दिन पहले करनाल जाने के लिए उन्हे जठलाना बस अड्डे से बस में बिठाया था। लेकिन, महिला व उसके बेटा करनाल नहीं पहुचे। इसके बाद लापता महिला व उसके बेटे की परिजनों द्वारा काफी तलाश की गई, लेकिन दोनों का अता पता नहीं चल सका। लापता महिला के गाव मोहडी निवासी चाचा लक्ष्मणदास ने इस बारे में थाना जठलाना में अपनी भतीजी रीतू व उसके बेटे कुणाल के गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने
जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई प्रेमचंद निवासी गली नं. 2, शिव कालोनी, कैथल रोड़ करनाल का रहने वाला है। गत 3 अप्रैल को उसके भाई प्रेमचंद की बेटी रीतू व उसका बेटा कुणाल पाच वर्षीय रहने के लिए उसके पास गाव मोहड़ी आए थे। गाव में कुछ दिन रहने के बाद बुधवार को उसकी भतीजी व उसके बेटे को उसने जठलाना बस स्टैड से करनाल जाने के लिए बस में बिठाया था। जिसके बाद उसकी भतीजी रीतू व उसका बेटा कुणाल करनाल नहीं पहुचे।
लक्ष्मण दास ने बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी की शादी लगभग सात वर्ष पहले कैंप यमुनानगर निवासी दीपक के साथ की थी, लेकिन चार वर्ष पहले दीपक की मौत हो चुकी है। इसके बाद से उसकी भतीजी रीतू अपने पिता प्रेमचंद के पास करनाल में रहती है।
No comments:
Post a Comment