इन्द्री ,कम्बोज /अनेजा
उपायुक्त नीलम प्रदीप कासनी ने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं का निपटारा कर सात दिन के भीतर लिखित रूप में संबंधित व्यक्ति को सूचना देंगे। नियमानुसार कार्रवाई न करने वाले अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पेंशन मामलों में खामिया पाने और खुले दरबार में जिला समाज कल्याण अधिकारी के अनुपस्थित रहने के मामले को जिला उपायुक्त ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के डायरेक्टर को कार्रवाई करने की सिफारिश की है। उन्होंने ट्रासफार्मर चोरी के मामलों में पुलिस और बिजली निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई है। उपायुक्त शुक्रवार को गोरगढ़ गांव में खुले दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रही थीं। उसमें 125 समस्याएं रखी गई थीं, जिनमें से अधिकतर उपायुक्त ने मौके पर ही समाधान कर दिया।
खेड़ा गांव निवासी वेदपाल ने ट्रासफार्मर चोरी पर कार्रवाई न करने की शिकायत की। उपायुक्त ने कार्रवाई न होने पर पुलिस और बिजली निगम के अधिकारियों को फटकार लगाकर दो दिन के अंदर समस्या का निवारण कर संबंधित व्यक्ति को पत्र लिखने के आदेश दिए। धनौरा जागीर निवासी बोहती ने नियमित पेंशन न मिलने की शिकायत की। उस पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को सामने आने के लिए कहा, लेकिन अधिकारी के मौजूद न होने पर डीसी ने मुख्यालय के अधिकारियों को कार्रवाई करने और सभी पेंशनधारकों की समस्याओं का तुरत निवारण करने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। उपायुक्त ने कई समस्याओं का मौके पर समाधान किया। इस मौके पर एसडीएम दिनेश यादव, तहसीलदार अश्रि्वनी गंभीर, सिविल सर्जन डा. वंदना भाटिया, बीडीपीओ दिलबाग हुड्डा, जनस्वास्थ्य विभाग राजेंद्र जागडा, लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी केके नैन, सरपंच रघुबीर सिंह आदि मौजूद थे। डीसी ने दिया मांगें पूरी करने का आश्वासन
ग्राम पंचायत गोरगढ़ की तरफ से मुस्लिम चौपाल, रविदास चौपाल, पीने के पानी का नए पांच ट्यूबवेल, तालाबों की सफाई, 21 लोगों की पेंशन, वाल्मीकि चौपाल, डिस्पेंसरी, ड्रेन तक नाला बनवाने, करीब पांच सड़कों का निर्माण करने आदि मांगें रखीं। उन मागों का समाजसेवी दीपक पंडित ने भी समर्थन किया। उपायुक्त ने मागों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
No comments:
Post a Comment