Monday, June 6, 2011

बुढापा सम्मान भत्ता योजना के तहत बड़े पैमानें पर शिकायतें ,पुन: जांच करवाने का निर्णय


यमुनानगर,6 जून( कुलदीप सैनी   )
जिला यमुनानगर में बुढापा सम्मान भत्ता योजना के तहत बड़े पैमानें पर शिकायतें प्राप्त हुई थी कि काफी लोगों ने 60 वर्ष से कम आयु होने पर भी अपनी बुढ़ापा पैंशने बनवा ली हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे जिला में पुन: जांच करवाने का निर्णय लिया है। 
यह जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त अशोक सांगवान ने बताया कि मास मार्च 2011 में खण्ड मुस्तफाबाद, सढौरा व शहर यमुनानगर में तथा मास अप्रैल 2011 में शहर जगाधरी में तीन सदस्यीय टीम का गठन करके पुन: जांच करवाई गई। जांच समिति द्वारा रिपोर्ट उपलब्ध करवाने उपरांत पाया गया कि काफी संख्या में लाभपात्र जांच समिति के सम्मुख पेश नहीं हुए हैं तथा कुछ लाभपात्रों को जांच समिति द्वारा आयोग्य करार दिया गया इनमें से कुछ लाभपात्रों द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में अपनी आयु बारे प्रमाण पत्र होने के कारण उन्हें एक और अवसर मास  जून में प्रदान करने का निर्णय लिया गया। 
उपायुक्त अशोक सांगवान ने बताया कि खण्ड मुस्तफाबाद के गांव कलापुर हसनपुर, दराजपुर, झंझेडा, बीड, बलसुआ, जमालपुर, हुडिंयों, गढी सिंकदरा, रामगढ, ऊचा चंदना, फरीदपुर, साहब पुरा, गुन्दियानी, झाड चंदना, खेंडा कला, दौलतपुर मलियान, काबूलपुर, गंदापुर, हंगौली, काजी बांस, मुस्तफाबाद, माली माजरा, सुलतानपुर, भगवानपुर, मगरपुर, मंसूरपुर, थाना छप्पर, गढी गोसाई, सबलपुर, गधोला, पिंजौरी आदि गांव के लोगों को 9 जून को तथा 10 जून को गांव नगला खालसा, संटारी, कुलपुर, खानपुर राजपुतान, मुरादपुर, लवानी, कुलचन्दू, नगला जगीर, अम्बली, खेडा खुर्द, सबीलपुर जट्टान, गुन्दयाना, मसाना, जट्टान, लवाना, रजपुरा, अकबरीपुरी/टेही, मोढली व बदनपुरी, लंडौरा, मिल्क माजरा, गोलनी, कोतर खाना, महेश्वरी, भोगपुर, महमदपुर, सुखदासपुर आदि गांवों के लोगों को प्रात: 10 बजे खण्ड मुस्तफाबाद के कार्यालय में हाजिर होने के लिए अवसर प्रदान किया गया है।
इसी प्रकार सढौरा खण्ड के गांव रठाली, ईसमाईलपुर, पीरवाली, सालेहपुर, झण्डा, मिर्जापुर, चानचक, बकाला, हवेली, सलेमपुर, गुलापुर, नानहंडी भोलीवाला, फाजलपुर आदि गांवों के गैर हाजिर व आयेग्य लाभपत्रों को 10 जून को प्रात: 10 बजे खण्ड सढौरा के कार्यालय में हाजिर होने के लिए अवसर प्रदान किया गया है तथा शहर यमुनानगर के वार्ड न0 1 से 15 तक के गैर हाजिर/आयोग्य लाभपात्रों को 9 जून तथा वार्ड न0 16 से 31 तक के गैर हाजिर/अयोग्य लाभपात्रों को 10 जून को प्रात: 10 बजे नगर निगम कार्यालय यमुनानगर में हाजिर होने के लिए अवसर प्रदान किया गया है। 
उन्होंने आगे बताया कि शहर जगाधरी के वार्ड न0 1 से 16 तक के गैर हाजिर/अयोग्य लाभपात्रों को 16 जून तथा वार्ड न0 17 से 31 तक के गैर हाजिर/अयोग्य लाभपात्रों को 17 जून को सुबह 10 बजे नगर निगम कार्यालय जगाधरी में हाजिर होने के लिए अवसर प्रदान किया गया है। 
उपायुक्त ने बताया कि अयोग्य एवं गैर हाजिर लाभपात्र उपरोक्त तिथियों को निर्धारित समय एवं स्थान पर अपनी पहचान के संबंध में दस्तावेज जैसे मतदाता पहचान पत्र या राशन कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, ड्रााईविंग लाईसैंस या पासपोर्ट आदि लेकर अवश्य उपस्थित हों
=========================================================================

यमुनानगर के तेजली खेल स्टेडियम में खुली सेना भर्ती रैली का आयोजन
यमुनानगर, 6 जून 
सेना भर्ती कार्यालय अम्बाला छावनी द्वारा 22 जून से 30 जून 2011 तक यमुनानगर के तेजली खेल स्टेडियम में खुली सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा और जो उम्मीदवार इस भर्ती के मापदंड में खरा उतरेगें उनका मैडीकल प्रथम व 2 जुलाई 2011 को किया जाएगा। 
यह जानकारी जिला उपायुक्त अशोक सांगवान ने अपने कार्यालय में खुली सेना भर्ती रैली के आयोजन के संबंध में भर्ती से पूर्व व भर्ती के समय पूर्ण किये जाने वाले हर प्रकार के प्रबंधों को समय रहते पूरा करने के लिए आयोजित सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों व जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक में दी। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेना भर्ती रैली के सफल आयोजन के लिए वे सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों को अपना पूर्ण सहयोग दें ताकि योग्य युवक सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर सकें। उन्होंने  बिजली निगम,स्वास्थ्य विभाग,पुलिस विभाग,जलापूर्ति विभाग,खेल एवं युवा कल्याण विभाग व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेना की खुली भर्ती रैली के दौरान तेजली खेल परिसर में पर्याप्त मात्रा में पीने का स्वच्छ पेयजल, बिजली आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, अस्थायी शौचालयों, सुरक्षा व्यवस्था तथा युवाओं की स्वास्थ्य रक्षा व अन्य प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करें और सेना के अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दें। इस बैठक में सेना भर्ती कार्यालय अम्बाला छावनी के निदेशक एस.के. प्रसाद, अतिरिक्त उपायुक्त गीता भारती, मेजर विनोद कुमार सोंलकी, नगराधीश नवीन आहूजा,जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी हजारी लाल वर्मा, उप सिविल सर्जन डॉ. हुकम चन्द, नगर निगम यमुनानगर के ईओ श्री भारद्वाज,जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभिंयता प्रेम चन्द,जिला सूचना अधिकारी रमेश गुप्ता,सुबेदार मेजर आंनद सिंह सहित पुलिस विभाग व अन्य विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित थे जिन्होंने विश्वास दिलाया कि वे सेना की खुली भर्ती रैली में प्रबंधों को समय रहते पूर्ण करने में पूरा सहयोग देगें। बैठक के उपरांत सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने तेजली खेल परिसर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया व खुली सेना भर्ती रैली के आयोजन के लिए पूर्ण किये जाने वाले प्रबंधों की समीक्षा की। 
सेना भर्ती कार्यालय अम्बाला छावनी के निदेशक एसके प्रसाद ने बताया कि 22 जून 2011 को पूरे हरियाणा प्रदेश, हिमाचल प्रदेश व केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ के युवकों की खुली भर्ती हवलदार एजुकेशन के पदों के लिए होगी। उन्होंने बताया कि 23 जून को जिला यमुनानगर व पंचकूला के सिक्ख, मजहबी सिक्ख व रामदासिया को छोडकर अन्य जातियों के युवकों की भर्ती सिपाही सामान्य डियूटी के पदों हेतू होगी व 24 जून को जिला अम्बाला व केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ के सिक्ख, मजहबी सिक्ख व रामदासिया को छोडकर अन्य जातियों के युवकों की भर्ती सिपाही सामान्य डियूटी के पदों हेतू होगी। उन्होंने बताया कि 25 जून को जिला कैथल के सिक्ख, मजहबी सिक्ख व रामदासिया को छोडकर अन्य जातियों के युवकों की भर्ती सिपाही सामान्य डियूटी के पदों हेतू होगी व 26 जून 2011 को जिला कुरूक्षेत्र व करनाल के सिक्ख, मजहबी सिक्ख व रामदासिया को छोडकर अन्य जातियों के युवकों की भर्ती सिपाही सामान्य डियूटी के पदों हेतू होगी। 
कर्नल एसके प्रसाद ने बताया कि 27 जून 2011 को जिला अम्बाला, करनाल, कैथल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला व केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ के सिक्ख व मजहबी सिक्ख तथा रामदासिया युवकों की खुली भर्ती सिपाही सामान्य डियूटी पदों के लिए होगी। उन्होंने बताया कि 28 जून को जिला यमुनानगर, करनाल व कैथल जिला के सभी जातियों के युवाओं की भर्ती सिपाही क्लर्क/एसकेटी पदों के लिए की जाएगी। इसी प्रकार 29 जून को जिला अम्बाला, कुरूक्षेत्र,पंचकूला व केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ के सभी जातियों के युवाओं की भर्ती सिपाही क्लर्क/एसकेटी पदों के लिए की जाएगी तथा 30 जून 2011 को जिला अम्बाला, करनाल, कैथल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर व पंचकूला तथा केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ के सभी जातियों के युवकों की भर्ती सिपाही तकनीकी एंव एनए के पदों हेतू की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रथम व दो जुलाई 2011 को युवकों की मैडीकल परीक्षा होगी।
सेना भर्ती कार्यालय अम्बाला छावनी के निदेशक कर्नल एसके प्रसाद ने स्पष्ट किया कि तेजली खेल परिसर यमुनानगर में आयोजित होने वाली इस खुली सेना भर्ती रैली में भाग लेने वाला हर युवक अपने कान अवश्य साफ करवाकर आए और दलालों के चक्र में न फंसे। कोई भी दलाल किसी भी युवक को सेना में भर्ती नहीं करवा सकता और यदि भर्ती के दौरान पाया गया कि कोई युवक दलालों के चक्र में फंसकर सेना में भर्ती की कोशिश कर रहा है तो उस उम्मीदवार के विरूद्व नियमानुसार कडी कानूनी कार्यवाही की जाएगी व नजदीकी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं से अपील की कि वे अपने सभी शिक्षण व अन्य दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि अवश्य साथ लाए। इसके साथ-साथ 10 पासपोर्ट साइज फोटो और चरित्र प्रमाण पत्र भी साथ लाएं। सिपाही सामान्य डियूटी पदों पर भर्ती होने वाले युवको की आयु साढे सतरह वर्ष से 21 वर्ष के बीच तथा अन्य तकनीकी पदों के लिए साढे सतरह वर्ष से 23 वर्ष तक होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय अम्बाला छावनी में सम्पर्क किया जा सकता है। 


=======================================================================


¤ ग्राम पंचायत मंसूरपुर में सरपंच पद हेतु उपचुनाव
 यमुनानगर, 6 जून
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अशोक सांगवान ने बताया कि जिला के विकास खण्ड मुस्तफाबाद की ग्राम पंचायत मंसूरपुर में सरपंच पद हेतु उपचुनाव होना है। पब्लिक हैल्थ डिविजन न0-1 के एस.डी.ओ. बेलीराम को इसके लिए रिर्टनिंग अधिकारी तथा कृषि विभाग के ए.डी.ओ. अशोक कुमार को सहायक रिर्टनिंग अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रांम पंचायत मंसूरपुर में सरपंच पद हेतु किसी भी जाति का व्यक्ति चुनाव लड सकता है और नामांकन पत्र साथ 7 जून से 9 जून 2011 तक प्रात: 10 बजे तक सायं 4 बजे तक दााखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला मंसूरपुर में भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि 10 जून 2011 को 10 बजे से पहले पूर्ण रूप से हर प्रकार की जानकारी उम्मीदवार द्वारा जमा करवाई जा सकती है व सुबह 10 बजे सायं 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 13 जून 2011 को सायं 4 बजे तक चुनाव न लडने के इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकते हैं। मतदान 19 जून 2011 को प्रात: 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगा और मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के तुंरत बाद मतदान केन्द्र पर ही वोटों की गिनती कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। 
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अशोक सांगवान ने यह भी बताया कि इसी प्रकार बिलासपुर विकास खण्ड की ग्रांम पंचायत परभोली के अनारक्षित वार्ड न0 2 से पंच हेतु उपचुनाव, ग्रांम पंचायत शाहपुर-302 के वार्ड न0 5 से महिला पंच हेतु, छछरौली विकास खण्ड की ग्रांम पंचायत लाहौरी वाला के वार्ड न0 1 से पिछडे वर्ग के पंच हेतु, विकास खण्ड रादौर की ग्रांम पंचायत उन्हेडी के वार्ड न0-3 से महिला पंच हेतु तथा सढौरा विकास खण्ड की ग्रांम पंचायत झंडा के वार्ड न0-5 से पिछडे वर्ग के पंच हेतु उपचुनाव होने हैं जिसके लिए विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों को रिर्टनिंग अधिकारी व सहायक रिर्टनिंग अधिकारी नियुक्ति किया गया है और उक्त पंचायतों के उपरोक्त पंचायती जनप्रतिनिधि के चुनाव लडने के इच्छुक व्यक्ति राजकीय प्राथमिक पाठशाला मियापुर, राजकीय पाथमिक पाठशाला शाहपुर-302, राजकीय प्राथमिक पाठशाला लौहरीवाला, राजकीय प्राथमिक पाठशाला उन्हेडी तथा राजकीय मीडिल स्कूल झंडा में 7 जून से 9 जून 2011 तक प्रात: 10 बजे से सायं 4 बजे तक अपने नामांकन पत्र भरकर रिर्टनिंग अधिकारियों व सहायक निर्टनिंग अधिकारियों को दे सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त पंचायतों के उपचुनाव हेतु मतदान 19 जून 2011 को प्रात: 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगा और मतदान केन्द्रों पर वोटों की गिनती मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के तुंरत बाद की जाएगी और मतदान केन्द्रों पर ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।


No comments:

Post a Comment