Monday, June 6, 2011

सरकार विरोधी प्रदर्शन करते हुए रोष मार्च निकाला


रादौर,6जून-कुलदीप सैनी 
विदेशों में जमा काले धन की वापसी व भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे बाबा रामदेव व उनके समर्थकों पर किए गए अत्याचार के विरोध में सोमवार को भारत स्वाभिमान ट्रस्ट शाखा रादौर के सदस्यों ने केन्द्र सरकार विरोधी प्रदर्शन करते हुए रोष मार्च निकाला। इस कार्य में रादौर की अन्य सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं भारत विकास परिषद, मानव सेवा सदन, एंटी क्रप्शन सैल, गायत्री परिवार, आर्य समाज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व मंडी एसोसिएशन ने पूरा सहयोग किया। सभी संस्थाओं के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस रोष मार्च में शामिल हुए। रोष मार्च गुगा माड़ी से शुरू हुआ जहां पर सदस्यों ने केन्द्र सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की व केन्द्र सरकार की बर्खास्तगी की मांग की गई।


 रोष मार्च गुगा माड़ी स्थल से शुरू होकर मुख्य बाजार से होकर गुजरा। सभी सदस्यों ने काले बिल्ले लगाकर अपना रोष प्रकट किया। वहीं जठलाना में भी पंतजलि योगपीठ के आह्वान पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों को दोपहर तक बंद रखा। जिससे पूरा बाजार सुनसान रहा।इस अवसर पर सत्यकाम आर्य व सतीश काम्बोज ने कहा कि जलियावाला बाग हत्याकांड की तर्ज पर इस घटना को अंजाम दिया गया है जो कि काफी शर्मनाक है। इस घटना से साबित कर दिया है कि सरकार देश से भ्रष्टाचार को खत्म नहीं करना चाहती और इसलिए बाबा के सत्याग्रह का दमन किया गया है। जो सरासर गलत है। सरकार को इसका भयंकर परिणाम भुगतना पड़ेगा। यह प्रहार स्वामी रामदेव व उनके समर्थकों पर नहीं बल्कि मानवता पर किया गया है। जिससे साबित हो गया है कि  सरकार अब किसी भी प्रकार का विरोध करने वाले को सहन नहीं करती चाहे वह शांतिपूर्ण ढंग से ही आंदोलन क्यों न कर रहा है। सोते हुए लोगों पर किया गया अत्याचार अत्यंत निदंनीय है।  बाबा रामदेव तो देशहित में आवाज उठा रहे थे। उनकी आवाज भी सरकार को गवारा नहीं हुई। केन्द्र सरकार को अब देश पर शासन करने का कोई हक नहीं है। जठलाना निवासी राजन ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में इस तरह का अलोकतांत्रिक कार्य शोभा नहीं देता। इस प्रकार के कार्य तो अंग्रेजी शासन काल में हुआ करते थे। जिनके खिलाफ देश के वीर शहीदों ने लड़ाई लड़ी। लेकिन अब केन्द्र सरकार के इस तानाशाही रवैये को देखते हुए देश के लोगों को एक बार फिर से आजादी की लड़ाई लडऩी होगी। तभी जाकर देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिल पाएगी और हमारा देश विकास से विकसित हो सकेगा। इस अवसर पर हरीश सेतिया, मानसिंह आर्य, सत्यकाम आर्य, पुष्पा सेतिया, ऊषा शर्मा, शिवकुमार संधाला, सुदेश बंसल गुमथला, अशोक जुब्बल, रूबि सैनी, सीमा सैनी, दर्शना देवी, वर्षा, सत्यादेवी, गीता, धर्मबीर अमलोहा, जगमाल रत्तनगढ़, चुन्नी लाल रादौर, कृष्णा देवी, ऊषा, अरविंद रोहिला, मास्टर प्रीतमसिंह, राहुल गोस्वामी, विश्वेन्द्र शर्मा, विनोद काम्बोज, कुलदीप शर्मा, राजन जठलाना, शंभुनाथ, रामप्रकाश, सरदारासिंह, कृष्णपाल, अजय गर्ग, प्रदीप पोपली, नित्यानंद, रवि, विशाल आदि उपस्थित थे। 


 बाबा रामदेव व उनके समर्थकों पर किए गए अत्याचार के विरोध में रादौर में रोष मार्च निकालते व प्रर्दशन करते  विभिन संस्थाओं के प्रतिनिधि। 
***************************************************
भारतीय जनता पार्टी का  सरकार विरोधी प्रदर्शन किया


रादौर, 6जून
रादौर नहर का पुल बनवाने, मंहगाई, सडक़ों की खस्ता हालत व अन्य मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी हल्का रादौर की ओर से सोमवार को कस्बा रादौर में सरकार विरोधी प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष श्यामसिंह राणा के नेतृत्व में सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा रादौर में मोटरसाईकिल रैली निकालकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। बाद में भाजपा की ओर से जिला अध्यक्ष श्याम सिंह  राणा ने नायब तहसीलदार रादौर राजबीर सुर्जेवाला को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने की मांग की। 
रादौर मे विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते व नायब तहसीलदार  को ज्ञापन  सौंपते भाजपा कार्यकर्ता। 


इस अवसर पर रादौर अनाज मंडी में आयोजित भाजपा की जनसभा को संबोधित करते हुए श्यामसिंह राणा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। हुड्डा सरकार ने रादौर क्षेत्र के साथ भारी भेदभाव किया है। हुड्डा राज के साढ़े 6 सालों में रादौर विधानसभा हल्का विकास की दृष्टि से पिछड़ गया है। रादौर नहर का पुल बेहद खस्ता हालत में है। बार बार मांग करने पर भी सरकार व प्रशासन पुल को बनाने के लिए गंभीर नहीं है। पुल बनाने के नाम पर जनता को केवल कोरे आश्वासन मिल रहे है। रादौर हल्के की 21सडक़े पुरी तरह से टूटकर बिखर चुकी है। जिन पर वाहन चलाना जनता के लिए खतरे का काम बन गया है। यमुनानदी के किनारे कच्चे है। जिस कारण हर वर्ष बाढ़ आने पर किसानों की करोड़ो रूपये की भूमि यमुनानदी में समां जाती है। सरकार यमुना के किनारें पक्के करने के लिए गंभीर नहीं है। जिन लोगों की यमुनानदी में भूमि समां गई है। उनकों सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली। यमुना में पड़ी भूमि का किसानों को 50 प्रतिशत रेत में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। 4 जून को दिल्ली के रामलीला मैदान में बाबा रामदेव व लाखों समर्थकों पर जो कांग्रेस सरकार ने जो जुल्म ढहाया है। उससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। रामलीला मैदान की घटना से भारत का नाम पूरे विश्व में बदनाम हुआ है। कानून व्यवस्था हुड्डा राज में पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। सरकारी नौकरियों में भी प्रदेश सरकार भारी भेदभाव कर रही है। इस सब मांगों को लेकर भाजपा पार्टी ने सरकार को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द मांगों को पूरा करने की चेतावनी दी है। श्यामसिंह राणा ने कहा कि यदि सरकार ने क्षेत्र के लोगों की मांगों को जल्द पूरा न किया तो भाजपा पार्टी अनिश्चितकालीन आंदोलन छेडऩे के लिए मजबूर हो जाएगी। इस अवसर पर श्यामङ्क्षसह राणा, कर्णदेव काम्बोज, भविष्य सैनी, अर्जुन पंडित, जसमेर बरसान, मलखानङ्क्षसह ग्रेवाल, राजकुमार घिलौर, शराफत अली मोहड़ी, दर्शन सागड़ी, तरूण गर्ग रादौर, ऋषिपाल, विरेन्द्र चानना, कंवरलाल रादौरी, प्रमोद सिलींकलां, रींकू काम्बोज कांजनू, ब्रह्मपाल शर्मा, कैप्टन चुन्नी लाल, संजीव शर्मा, अजय शर्मा, मोहनलाल वाल्मिकी, पृथ्वीसिंह भागूमाजरा, सोनू त्यागी, नसीम खान आदि उपस्थित थे। 


****************************************************
बच्चों को रेन डांस व मूवी टाईम का प्रशिक्षण दिया




रादौर,6जून-
स्वराज पब्लिक स्कूल रादौर में चल रहे समर कैंप के दौरान बच्चों को नई नई चीजों से अवगत करवाया जा रहा है। सोमवार को स्कूल की ओर से नन्हें मुन्हें बच्चों को रेन डांस व मूवी टाईम का प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों ने रेन डांस में जमकर डांस किया। समर कैंप के दौरान बच्चों को स्कूल की ओर से कुरूक्षेत्र भ्रमण करवाया गया। इस दौरान बच्चों ने कल्पना चावला, तारामंडल, श्रीकृष्णा संग्रहालय व अन्य दर्शनीय स्थलों का आनंद उठाया। कल्पना चावला तारामंडल में बच्चों ने अंतरिक्षा ज्ञान सीखा व अंतरिक्ष में जाने के लिए क्या क्या तैयारियां करनी चाहिए इसका भी प्रशिक्षण लिया। श्रीकृष्णा संग्रहालय में प्राचीन मूर्तिया, मिट्टी के बर्तन व आभूषण देखकर बच्चों को बहुत आश्चर्य हुआ। बच्चों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का आनंद उठाया। स्कूल की प्रिसींपल श्रीमति सुनयना मलिक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के अंदर नीहित कलां को उजागर करने में मदद मिलती है। बच्चों का सामान्य ज्ञान भी बढ़ता है। 


**************************************************
 कांग्रेस पार्टी का दामन थामा


रादौर,6जून
-कांग्रेस पार्टी की नितियों से प्रभावित होकर गांव खंडवा के चार लोगों ने सोमवार को कस्बा रादौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। हल्का कांग्रेस प्रधान राजपाल खरकाली के नेतृत्व में गांव खंडवा निवासी गुलाब सिंह , नसीब सिंह  ,राजेश कुमार, जसबीर सिंह  ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। इस अवसर पर प्रधान राजपाल खरकाली ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को दूसरे कार्यकर्ताओं की तरह मान सम्मान दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ की हड्डी है। जो पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते है। पार्टी कार्यकर्ताओं की राय पर ही पार्टी की नितियां निर्धारित की जाती है। इस अवसर पर कांगेंरस में शामिल होने वाले गुलाब, नसीब, राजेश व जसबीर ने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिमेंवारी दी जाएगी। वह उसे पूरी निष्ठा व लगन के साथ निभाएगें। इस अवसर पर हल्का प्रधान राजपाल खरकाली ने खुलासा किया कि कांग्रेस पार्टी की नितियों से प्रभावित होकर जल्द ही दूसरे दलों के भारी संख्या में नेता व कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल होने जा रहे है। इस अवसर पर राकेश पांचाल, नंदलाल रादौर, मंगतराम खजूरी, धर्मसिंह पिंकी, जयसिंह ढिल्लों, बलिन्द्रपाल ढांडा, हेमराज कुंजल आदि उपस्थित थे। 
-रादौर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी में शामिल हुए   लोगों का फूलमाला डालकर स्वागत करते हल्का कांग्रेस प्रधान राजपाल खरकाली।


No comments:

Post a Comment