कुरुक्षेत्र: नरेंद्र धूमसी
बाबा रामदेव के सत्याग्रह में कांग्रेस सरकार द्वारा साधु, महात्माओंं, महिलाओं व बच्चों पर रात को सोत समय लाठियां भांजना निदंनीय है। कांग्रेस का अंत निश्चित है। यह विचार इनेलो प्रदेशाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक अशोक अरोड़ा ने पार्टी द्वारा शुरू किए गए जनजागरण अभियान के अंतर्गत गांव मझाड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।अरोड़ा ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने जो रावण लीला रची। इससे आपातकाल और जलियांवाला बाग की घटना की याद ताजा हो गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। इस देश में साधु-संतों की पूजा की जाती है, लेकिन कांग्रेस ने बाबा रामदेव और उनके समर्थकों पर जो बर्बरतापूर्वक अत्याचार किया, वह देश तथा प्रजातंत्र पर कलंक है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। अन्ना हजारे तथा बाबा रामदेव ने इस भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाई। काले धन को देश में वापस लाने की मांग की तो बाबा रामदेव पर लाठियां भांजी गईं। रात के अंधेरे में जिस प्रकार से सो रही महिलाओं, बच्चों और संतों पर पुलिस ने अत्याचार किया, उसकी मिसाल कहीं नहीं मिलेगी। कांग्रेस राज में फैले भ्रष्टाचार के कारण लोगों का राजनेताओं से विश्वास उठता जा रहा है। ऐसी सरकार को चलता करने के लिए लोगों को इनेलो के झंडे के नीचे इक_ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनेलो के शासनकाल में प्रदेश में विकास की गंगा बहती थी। यह सरकार तो इन गलियों और सडक़ों की मुरम्मत भी नहीं करवा सकती। सारे विकास कार्य और सरकारी नौकरियां केवल रोहतक तक सीमित होकर रह गए हंै। मंत्री से संतरी तक प्रोपर्टी डीलिंग करने में लगे हुए हैं।
इस जनसभा को इनेलो अनुशासन समिति के प्रदेशाध्यक्ष स. आसा सिंह, जिला प्रधान बूटा सिंह लुखी, शहरी प्रधान रामस्वरूप चोपड़ा, जिला परिषद सदस्य चंद्रभान वाल्मीकि, जेएस चीमा, सतबीर शर्मा, तरसेम हरियापुर, सुरेंद्र सैनी, रामपाल मेहरा, सुरजीत कौर, रणबीर सैनी, शानाराम बाजीगर, संगीता पंघाल ने संबोधित किया। गांव में पहुंचने पर शहरी प्रधान रामस्वरूप चोपड़ा के नेतृत्व में लोगों ने अरोड़ा तथा आसा सिंह का फूल-माला डालकर स्वागत किया। अरोड़ा तथा आसा सिंह ने थानेसर हल्के के खेड़ी माकंडा, प्रतापगढ़, रतनडेरा, कसेरला, सिरसला, हरियापुर, बिशनगढ़, घमूरखेड़ी, हंसाला, सिंहपुरा, बहादुरपुरा, डोडाखेड़ी, भिवानीखेड़ा और सरस्वती कालोनी में जनसभाओं को संबोधित किया।
दिल्ली में रात के समय बेकसूर लोगों पर लाठियां भांजकर कांग्रेस ने चोर उच्चके होने का सबूत दिया: आलडिय़ा
कुरुक्षेत्र:
दिल्ली के रामलीला मैदान में बाबा रामदेव के कार्यक्रम में रात को महिलाओं, बच्चों , बुजूर्गाे व साधु-संतों को सोते समय पीटना कांग्रेस पार्टी की घिनौनी हरकत है। ऐसे शासन से तो अंग्रेजों का शासन अच्छा था। यह विचार बहुजन संदेश पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा कांता आलडिय़ा ने सेक्टर दो में पै्रस कांफे्रस का आयोजन कर पत्रकारों को कहे।
आलडिय़ा ने कहा कि इस अत्याचार के खिलाफ सभी को एकजूट होकर कांग्रेस को सबक सिखाना चाहिए। राष्ट्रपति से उनकी पार्टी मांग करती है कि इस कांग्रेस सरकार को बर्खास्क कर मिल्ट्री शासन लागू कर देना चाहिए। तभी देशवासियों की सुरक्षा हो सकेगी। कांग्रेस नेताओं द्वारा संत महात्माओं को ठग बताना निंदनीय है जबकि कांग्रेस महाठगों व चोर-उच्चकों की जमात है। कांग्रेस के नेता गुंडे, मवालियों व चोंरों को बचाने का काम करते हैं। कांग्रेस का संत महात्माओं पर गलत टिप्णी करने से लगता है कि कांग्रेस का जल्द ही अंत निश्चित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही पीठ में छूरा घौंपने का कार्य किया है। कालेधन के बारे में उनका कहना है कि सबसे ज्यादा घोटालों से विदेशों में जमा काला धन कांग्रेस का है। अपना मुंह काला होने से बचाने के लिए बाबा रामदेव के समर्थकों पर रात में अत्याचार किए गए हैं। कांग्रेस ने रात के समय हमला कर चोर उच्चके होने का सबूत दिया है। उन्होंने बताया कि आज कानून गुडों की कठपुतली बनकर रह गया है। प्रदेश में आए दिन चोरी, डकैती, लूटपाट, बलात्कार, अपहरण व महिलाओं को जान से मारना आम बात हो गई है। उन्होंने याद दिलाया कि जब हरियाणा में जाटों के आरक्षण के मुद्दे को लेकर प्रदेश में सडक़े व रेलवे टै्रक बाधित रहे उस समय कांग्रेस ने ऐसी कार्यवाही क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि बाबा के साथ हुए अन्याय के खिलाफ उनकी पार्टी अभियान चलाएगी और उनकी पार्टी इस मुहिम में बाबा रामदेव के साथ है। इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश लठवाल, लोकसभा प्रभारी शिवचरण, रामकिशन मेहरा, युवा प्रदेश सचिव राजू कौल, सुनील खानपुर, रामेश्वर पाल, रघुबीर सिंह व कर्मसिंह मौजूद रहे।
फोटो फाईल-6केकेआर जून-1
फोटो कैप्शन- कुरुक्षेत्र में प्रैस कांफे्रस मेंं बहुजन संदेश पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा कांता आलडिय़ा पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए
स्वीटी हत्याकांड में अफवाहें फैलना इनेलो की देन: कांता
करुक्षेत्र:
स्वीटी हत्याकांड को लेकर समाज में फैली अफवाहों का ठीकरा बहुजन संदेश पार्टी ने इनेलों के सिर फोड़ा है। पार्टी की राष्ट्रीया अध्यक्षा कांता आलडिय़ा ने पत्रकारों को बताया कि स्वीटी केस में इनेलों ने दलित एसपी, अनिल दंतौड़ी व एक अन्य मंत्री के नजदीकी को फ ंसाने की अफवाहें इनेलों नेताओं ने फैलाई हंै। इनेलो नेताओं के खिलाफ भी कानूनी कारवाई होनी चाहिए। आलडिय़ा सेक्टर दो में प्रैस कांफ्रेस मे बोल रही थी।
उन्होंने कहा कि स्वीटी केस में इनेलो ने एक साजिस के तहत अफवाहें फै लाकर अपना स्वार्थ पुरा करने का आरोप लगाया है। क्योंकि शाहबाद में एसपी ने कुछ दिनों पहले ही इनेलों के वर्करों को नशीले पदार्थ रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया था। उसी बात को लेकर इनेलो नेताओं ने अफवाहें फैलाकर एसपी को बदनाम करने के लिए इनेलो नेताओं ने साजिश रच डाली।
कुरुक्षेत्र:
भ्रष्टाचार व ाकलेइस जनसभा को इनेलो अनुशासन समिति के प्रदेशाध्यक्ष स. आसा सिंह, जिला प्रधान बूटा सिंह लुखी, शहरी प्रधान रामस्वरूप चोपड़ा, जिला परिषद सदस्य चंद्रभान वाल्मीकि, जेएस चीमा, सतबीर शर्मा, तरसेम हरियापुर, सुरेंद्र सैनी, रामपाल मेहरा, सुरजीत कौर, रणबीर सैनी, शानाराम बाजीगर, संगीता पंघाल सहित इनेलो नेताओं ने संबोधित किया। गांव में पहुंचने पर शहरी प्रधान रामस्वरूप चोपड़ा के नेतृत्व में लोगों ने अरोड़ा तथा आसा सिंह का फूल-माला डालकर स्वागत किया। अरोड़ा तथा आसा सिंह ने थानेसर हल्के के खेड़ी माकंडा, प्रतापगढ़, रतनडेरा, कसेरला, सिरसला, हरियापुर, बिशनगढ़, घमूरखेड़ी, हंसाला, सिंहपुरा, बहादुरपुरा, डोडाखेड़ी, भिवानीखेड़ा और सरस्वती कालोनी में जनसभाओं को संबोधित किया।
दिल्ली में काग्रेंस की कार्यशैली की हर तरफ आलोचना
कुरुक्षेत्र:
भ्रष्टाचार व कालेधन के मुद्दे को लेकर बाबा रामदेव के अभियान में कांग्रेस द्वारा की गई कारवाई को लोग तानाशाही बता रहे हैँ। हर अरफ कांग्रेस की इस प्रकार की कार्यशैली की जबरदस्त आलोचना हो रही है। हर तरफ से आवाजे आ रही है कि यह कांग्रेस ने ठीक नहीं किया। कुरुक्षेत्र मेंं भारत स्वाभिमान के द्वारा शुरु किए गए सत्याग्रह को बीजेपी ने समर्थन किया है बीजेपी के गिने-चुने कार्यकर्ता अनशन पर मालाएं पहनकर बैठे तथाा कांग्रेस सरकार को कोसते रहे। अनशन के दौरान बीजेपी को लोगो द्वारा समर्थन कहीं नजर नहीं आया लेकिन बाबा रामदेव के कार्यक्रम में किए लाठीचार्ज की जनता हर जगह निंदा कर रही है।
- कुरुक्षेत्र में बस अड्डे के नजदीक सडक़ किनारे अनशन पर बैठे बीजेपी के कार्यकर्ता



No comments:
Post a Comment