Sunday, July 10, 2011

निर्माण कार्यो में गड़बड़ी करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की जाएगी:के.के.जागलान


यमुनानगर कुलदीप सैनी 
बाढ़ के बचाव हेतू सिंचाई विभाग द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यो में गड़बड़ी व हुए निर्माण कार्यो का आज सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव के.के.जगलान, चीफ इंजिनियर राजेन्द्र सिंह सहित विभिन्न अधिकारियों ने दौरा किया और कहा कि गड़बड़ी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्त अधिकारियों ने सुबह से ही यमुना नदी पर ताजेवाला के समीप बनाये गए बांध सहित अन्य कार्यो का निरीक्षण करना आरंभ कर दिया। ताजेवाला के समीप बनाये जा रहे बांध के निर्माण कार्य में मिल रही गड़बड़ी की शिकायतों के मध्यनजर बारीकी से निरीक्षण किया। इसके अलावा बेलगढ़ सहित अन्य स्थानो पर जाकर करवाये जा रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया। बाद में श्री जगलान ने विभाग के अधीक्षक अभियंता व कार्यकारी अभियंता से अलग-अलग बातचीत की व विकास कार्यो में मिल रही गड़बड़ी की शिकायतों व करवाये जा रहे विकास कार्यो बारे बातचीत की। बाद में जिला के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में श्री जगलान ने कहा कि निर्माण कार्यो में गड़बड़ी करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की जाए और इसमें किसी प्रकार की ढिल्लाई न बरती जाए। उन्होंने कहा कि अधूरे कार्यो और मानसून की पहली बरसात के कारण जिन स्थानो पर नुकसान हुआ है उसे शीघ्र अतिशीघ्र पूरा करवाये जाए ताकि दोबारा नुकसान न हो। उपायुक्त अशोक सांगवान ने बताया कि निर्माण कार्यो में घपलें की शिकायतों के मध्यनजर उच्च स्तर पर अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। इसके अलावा निर्माण कार्यो में देरी करने वालो के खिलाफ सिंचाई विभाग द्वारा कार्रवाही की तैयारियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियो को निर्माण कार्य में तीव्रता लाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि मानसून की पहली बरसात के चलते सोम-पथराला नदियां उफान पर आ गई थी जिसके चलते काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान भमनौली, राजपुरा, कट्टïरवाली, चिंतपुर सहित कई बांधो को नुकसान हुआ है ओर सैंकडो एकड़ फसलो में पानी भी भरा है। रिहायसी इलाको में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है और एक गांव के अंदर पानी जरूर गया था लेकिन अब निकल गया है। 
उधर, बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने उपरांत उपायुक्त ने बताया कि बिलासपुर व साढ़ौरा में 80 व 140 एमएम बारिश रिकाडर् की गई। बरसाती नदी की दिशा बदलने से दौलतपुर-मुकारमपुर सडक का काफी हिस्सा तीन स्थानों पर पूर्णतया ध्वस्त हो गया है तथा बिलासपुर-खिजराबाद रोड़ से ललहाडी कलां जाने वाला रोड़ भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। साढ़ौरा में नकटी नदी के चैनल द्वारा दिशा बदलने के कारण आईटीआई के निर्माणाधीन भवन में पानी भर गया तथा गांव कप्तान माजरी को जाने वाले रोड़ को भारी क्षति हुई है।  उन्होंने बताया कि लोकनिर्माण (बी एण्ड आर )विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बिलासपुर उपमंडल में भारी वर्षा व बाढ़ से सडक़ों के टूटने से लगभग 23 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने मौके पर उपिस्थत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी गांव का सम्पर्क न टूटने पाए तथा क्षतिग्रस्त सडक़ों को तुंरत आने योग्य बनाया जाए। 
श्री सांगवान ने बताया कि गत दिवस प्राकृतिक आपदा के कारण श्रीमती ममता पत्नी मनबहादूर वासी आजाद नगर चौंक मुण्डा माजरा की आसमानी बिजली गिरने से तथा मतलूम पुत्र शरीफ की साढ़ौरा नकटी नदी में डूबने से दो मौत हुई है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा दोनों हादसों के मृतकों के वारसान को दो दो लाख रूपये का अनुदान देने के लिए केस सरकार को भेजा जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि शहर में एक बच्चे के नाले में बह जाने की सूचना है और उसकी तालाश की जा रही है।


ÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐÐ
बैंक चोरी के मामले मकान मालिक सहित चार लोग गिरफतार
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
दल्ली पुलिस ने छापामारी कर दिल्ली में चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले चार लोगों सहित मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई के चलते शहर में चर्चाओं का माहौल गर्म है। वहीं स्थानीय पुलिस को दिल्ली पुलिस के छापे की भनक तक नहीं लगी।
जानकारी के अनुसार गुलाबनगर निवासी सोमनाथ के मकान में पिछले कुछ दिनों से उनके रिश्तेदार आकर रह रहे थे। वह लोग दिल्ली में एक बैंक में वारदात करने के बाद लूट के सामान के साथ यहां आकर रह रहे थे। सामान को भी वह लोग मकान में रखने के स्थान पर स्कार्पियों गाड़ी में ही रखते थे। शुक्रवार की रात दिल्ली पुलिस ने छापामारी कर यहां रह रही दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस मकान मालिक सोमनाथ को भी अपने साथ ले गई। बताया जाता है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास करोड़ों रुपए की नगदी मौजूद थी। एक तरफ जहां यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई थी। वहीं, जिला पुलिस के प्रवक्ता से लेकर थाना व चौकी प्रभारी सहित किसी को भी इसकी जानकारी नहीं थी। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ये लोग दिल्ली में किसी बैंक से लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस से बचने के लिए छिपकर यहां रह रहे थे। वहीं लूट का पैसा व सामान उन्होंने अपने साथ लाई स्कार्पियों गाड़ी में ही छिपा रखा था। इस घटना के बाद पुरे गुलाबनगर में चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि जिसके घर पर यह कार्रवाई हुई है, उसका एक हाथ नहीं है और मोहल्ले में आज से पहले पुलिस को भी नहीं देखा गया।


स्वच्छता रैली आयोजित कर किया ग्रामीणों को जागरूक
   रादौर, (कुलदीप सैनी)                      
 प्रदेशभर में सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत निकाली जा रही स्वच्छता रैलियों के तहत आज यहंा राजकीय प्राथमिक पाठशाला दौलतपुर जागीर में स्कूली बच्चों द्वारा गंाव में स्वच्छता रैली निकाल ग्रामीणो को स्वच्छता अपनाने बारे संदेश दिया। रैली को गंाव के सरपंच सुभाष चन्द ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस अवसर पर अध्यापक जसविन्द्र सिंह ने कहा कि हमें अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ अपने घरों के आस-पास भी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होने कहा कि गन्दे पानी को एक जगह इक्ट्ठा न होने दे। क्योंकि गन्दे पानी के जमावड़े से जहंा वातावरण दूषित होता है, वहीं मक्खी व मच्छरों की भरमार से बीमारियों को न्यौता भी मिलता है। इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा पेंटिगं प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार आगंनवाड़ी वर्कर सुनीता देवी, निर्मला देवी, सरोज बाला सहित गंाव के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। वही गांव हाफिजपुर की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में भी स्कूली बच्चों ने स्वच्छता रैली निकाली । जिसे स्कूल के मुख्याध्यापक जोगिन्द्र सिंह ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस अवसर पर आनन्द राणा, कपिल कांत, आगंनवाड़ी वर्कर गुरदीप कौर सहित अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया। 

†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†


भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया सदस्यता अभियान
रादौर, (कुलदीप सैनी)
भारतीय जनता युवा मोर्चा खंड रादौर के सदस्यों द्वारा सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई। सदस्यता अभियान की शुरूआत भाजयुमों के मंडलाध्यक्ष अभिषेक ने गंाव गुमथला से की। इस अवसर पर दर्जनभर युवकों ने भाजपा में अपनी आस्था जताई। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष ने कहा कि आज जनता कंाग्रेस पार्टी की गलत नीतियों के कारण बढ़ती महगंाई में पीस रही है। अब देश की जनता ने कंाग्रेस पार्टी की नीतियों से तगं आकर इस सरकार को बदलने का मन बना लिया। और आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार घोटालों की सरकार बनकर रह गई। आज सरकार के एक के बाद एक मन्त्री घोटालों में लिप्त नजर आ रहे है। इस अवसर पर गंाव गुमथला के दीपक, सन्नी, कर्मबीर, मायाराम, राजकुमार, संजीव कुमार, कुलदीप, लक्ष्मन, दलीप, संदीप, सुमेरचन्द, पंकज मेहता ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर पंचायती राज प्रकोष्ट के उपाध्यक्ष जसमेर बरसान व समाज कल्याण प्रकोष्ट के प्रदेश मंत्री  प्रवीण आहुजा भी उपस्थित थे। 














    





No comments:

Post a Comment