Saturday, July 9, 2011
घर में घुसकर मकान मालिक व महिला मारपीट
असन्ध दीपक पांचाल
क्षेत्र के गांव पाढा में कुछ व्यक्तियों ने एक घर में घुसकर मकान मालिक और उसकी महिला रिश्तेदार को लाठियों व गंडासियों से पीटा व घर में तोड़ फोड़ की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार को काबू कर लिया।
पाढा निवासी बुधराम ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व आरोपी दिलबाग,नरेन्द्र व रविन्द्र अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर में घुसे व उसे और उसकी आंटी को लाठियों व गंडासियों से मारा पीटा। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर कारवाई करते हुए नामजद पांच आरोपियों में से चार को काबू कर लिया है।
स्टोव फटने से किशोरी मौत
असन्ध दीपक पांचाल
गांव शेखुपुरा में एक 15 वर्षीय किशोरी घर में चाय बनाते वक्त स्टोव फटने से बुरी तरह से झुलस गई। गम्भीरावस्था में उसे करनाल ले जाया गया जंहा किशोरी ने दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव शेखुपुरा निवासी पूनम शरिवार सुबह स्टोव पर चाय बना रही थी। मृतका की माता रामरती ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि अचानक स्टोव फट गया व उसकी बेटी बुरी तरह से झुलस गई। पुलिस ने माता के बयान पर कारवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
मोटर साईकिल की टक्कर में एक व्यक्ति मौत
असन्ध दीपक पांचाल
गांव चोचड़ा में बस स्टाप से घर लौट रहे एक 40 वर्षीय व्यक्ति को पीछे से आ रही मोटर साईकिल सवार द्वारा टक्कर मार दिए जाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया व मतृक के भाई की शिकायत पर अज्ञात मोटरसाईकिल सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार चोचड़ा निवासी शीशन बस स्टाप से घर जा रहा था कि तभी पीछे से आ रही बाईक क्रमांक एचआर07-1976 सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शीशन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस बाईक सवार की तलाश में जुट गई है।
मूसलाधार बारिश से किसानों व विद्युत्त विभाग के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली
असन्ध दीपक पांचाल
शनिवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश से किसानों व विद्युत्त विभाग के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। इस बरसात से जंहा एक ओर धान रोपाई जोर पकड़ेगी वहीं बिजली आपूर्ति को लेकर बिजली कर्मियों से मारपीट व धरने प्रदर्शन का सिलसिला भी रूकने की उम्मीद बंधी है।
किसान कृष्ण दत्त फफड़ाना,पूर्व सरपंच राममेहर सालवन,हरबंस सिंह,जोगेन्द्र अटवाल,सतनाम सिंह आदि ने बताया कि वर्षा धान रोपाई में किसानों के लिए वरदाान साबित होगी।
दि हरियाणा फार्टिलाईजर पैस्टीसाईड्स एवं सीड टे्रडर्ज एसोसिएशन का चुनाव
असन्ध दीपक पांचाल
दि हरियाणा फार्टिलाईजर पैस्टीसाईड्स एवं सीड टे्रडर्ज एसोसिएशन की एक चुनावी बैठक में पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिला करनाल प्रधान रामकुमार गुप्ता की देखरेख में सत्र 2011-2012 का चुनाव कार्य सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। मनोज बंसल प्रधान,श्यामलाल गर्ग संरक्षक,मेहन्द्र गोयल उपप्रधान,अजमेर सिंह महासचिव व मुनीष गर्ग कोषाध्यक्ष मनोनीत किये गये। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रधान मनोज बंसल को कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार सौंपा गया। जिला महासचिव गुरमेज सिंह ने मंच संचालन किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष बृजलाल गर्ग,खण्ड करनाल प्रधान गौरव खन्ना,रामअवतार गुप्ता,महेन्द्र गोयल,मनोज गुप्ता,विरेन्द्र सिंधवानी,रविन्द्र राणा,कर्मबीर विनोद,विजय गोयल,रोशन पाहवा,सुभाष गर्ग,अशोक शर्मा,गुलशन व रामपाल आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी,हर संभव सहयोग का आश्वासन व इस व्यवसाय के व्यापारियों को एसोसियेशन से जुडऩे की अपील की।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment