Saturday, July 9, 2011

भाविप ने मनाया स्थापना दिवस।


घरौंडा:- 9 जुलाई(प्रवीन सोनी)
भारत विकास परिषद् की शाखा घरौंडा शाखा ने आज भाविप का स्थापना दिवस प्रतिभा सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर एक स्थानीय स्कूलं के सभी अव्वल छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाविप अध्यक्ष विजय गर्ग ने की।
भाविप अध्यक्ष विजय गर्ग ने कहा कि भारत विकास परिषद् की स्थापना 10 जुलाई 1963 में सूरज प्रकाश के कर कमलों द्वारा की गई थी। तब से लेकर आज तक भारत विकास परिषद् हर शाखा स्तर पर इस दिन को प्रतिभा सम्मान दिवस के रूप में मनाती है और किसी भी स्कूल या कॉलेज के होनहार छात्रों को उनकी प्रतिभा पर उन्हें सम्मनित करती है।  
इस अवसर पर प्रकल प्रमुख अजय गुप्ता, डा. मुकेश अग्रवाल, प्रैस सचिव अरूण अग्रवाल, नरेंद्र चावला, पंकज जग्गा, जितेंद्र खुराना, अजय सिंगला आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment