असंध 12 जून,
उपमंडल विधिक सेवाएं प्राधिकरण असंध के सचिव एवं अतिरिक्त सिविल जज श्री कुलदीप सिंह ने आज क्षेत्र के गांव बल्ला में ग्रामीण लोक अदालत आयोजित करके 45 मामलों का निपटान किया।
श्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को सस्ता और शीघ्र न्याय दिलाने के लिये समय-समय पर ग्रामीण व मेगा लोक अदालतें आयोजित की जाती हैं। इन लोक अदालतों में वे सभी मामले शामिल किये जाते हैं जिन्हें दोनों फरीक आपसी तालमेल से निपटाना चाहते हैं। उन्होंने कहा लोक अदालत मे किये गये फैसले अंतिम होते हैं किसी भी लोक अदालत में उनकी अपील नहीं की जा सकती। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोर्ट में लम्बित मामले को शीघ्र निपटाने के लिये लोक अदालतों में अपने मामलों को लाएं। आज की लोक अदालत में 8 सिविल के व 37 इंतकाल के मामलों की सुनवाई की गई।
No comments:
Post a Comment