Sunday, June 12, 2011

व्यापार को बढ़ावा देने के लिये व्यापार मंडल, सलाहकार मंडल व कोर समिति का गठन करेगी :बजरंग दास गर्ग:


करनाल 12 जून, विजय कम्बोज 
हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं हरियाणा कान्फेड के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि प्रदेश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिये व्यापार मंडल, सलाहकार मंडल व कोर समिति का गठन करेगी तथा व्यापारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिये समय-समय पर प्रशिक्षण कैम्प भी आयोजित करेगी। 


श्री गर्ग आज स्थानीय ज्वैलस होटल में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा हरियाणा सरकार का उददेश्य है कि प्रदेश का हर वर्ग खुशहाल हो। इसी कड़ी में व्यापार मंडल को बढ़ावा देने के लिये सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा व्यापार मंडल के लिये सलाहकार मंडल 31.10.2011 तक बनाया जायेगा। यह सलाहकार मंडल व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर अपना सुझाव व्यापार मंडल को देगा और व्यापार मंडल उनके सुझाव को अमल में लाने के लिये सरकार के सामने लायेगी। उन्होंने कहा इसी प्रकार व्यापार मंडल 11 व्यक्तियों की प्रदेश स्तर पर एक कोर समिति का भी गठन भी करेगा इस कमेटी के सदस्य व्यापारियों से मिलकर यह जानकारी प्राप्त करेंगे कि प्रदेश में उद्योगों को कैसे बढ़ावा दिया जाये। यह समिति प्रदेश में उद्योग नीति को लागू करने के लिये अपने सुझाव व्यापार मंडल को देगी। उन्होंने कहा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा व्यापारियों के हितों के लिये कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनकी व्यापारियों को भी जानकारी नहीं है इसके लिये व्यापार मंडल ने निर्णय लिया है प्रदेश में व्यापारियों को उनके हितों के प्रति जागरूक करने के लिये   समय-समय पर प्रशिक्षण कैम्प लगाये जाएं। इन प्रशिक्षण कैम्पों में व्यापारियों को दूसरे उद्योगपतियों के साथ डीलिंग व बिलिंग करने के तौर-तरीकों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जायेगी। 


अध्यक्ष ने अपनी वार्ता के माध्यम से हरियाणा सरकार से मांग की कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मार्किट कमेटी की किराये की दुकानों में जो व्यापारी बैठे हुए हैं इन किरायेदारों का सेलडीड बनाकर उनको उचित दाम पर अलाट की जाएं इससे व्यापारियों के साथ-साथ मार्किटिंग बोर्ड को भी भारी लाभ होगा। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि नगरपालिका की दुकानों में जो दुकानदार वर्षो पुराने बैठे हैं और वे नाम मात्र का किराया दे रहे हैं  नगरपालिका को ऐसी दुकानों की सेलडीड बनाकर उन्हें उचित दाम पर अलाट किया जाना चाहिए इससे नगरपालिका की आय बढ़ेगी वहीं बेची गई दुकान के ब्याज से किराये से कई गुणा लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने दालों पर जो 5 प्रतिशत वेट है उसको सरकार से हटाने की मांग की। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की है कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए वे सी.एस.टी. टैक्स को तुरंत प्रभाव से समाप्त करें। 


उन्होंने कहा कि सरकार को व्यापारियों की तरक्की के लिये किसानों को दिये जाने वाले ऋण की तर्ज पर व्यापारियों को भी कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा राज्य व देश की तरक्की में जहां किसानों का योगदान है वहीं इसमें व्यापारियों  की भी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा देश के कुल राजस्व में 57 प्रतिशत व्यापारियों द्वारा दिया जाता है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि वे मिलावट का सामान न बेंचे। मिलावट का सामान बेचने से किसी व्यक्ति के जीवन के साथ खिलवाड़ है। व्यापारी अपने कत्र्तव्य को समझते हुए जनहित के लिये काम करें। जनहित में काम करने वालो के लिए व्यापार मंडल सदा सहयोगी रहेगा। 


इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्कता किशोर नागपाल, शहरी युवा प्रधान विक्रांत गुप्ता, व्यापार मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता जे.आर.कालड़ा, गुरविन्द्र सिंह, अमित चांदना, अवतार सिंह, राज अरोड़ा, भगवान दास बंसल व प्रवेश गाबा सहित व्यापार मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
============================================



No comments:

Post a Comment