घरौंडा:-12 जुलाई (प्रवीन सोनी)
पानीपत रिफाईनरी व पेट्रोकेमिकल दिवस आज बड़े ही उत्साह व उमंग के साथ
मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रात: रिफाइनरी टाउनशीप में प्रभात फेरी
से ही किया गया। इस कार्यक्रम में रिफाइनरी के कर्मचारियों व उनके परिवार
के सदस्यों के साथ साथ स्कूल छात्रों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। आज ही के
दिन वर्ष 1998 में रिफाइनरी की सभी यूनिटें पूर्ण रूप से चालू हुई थी। तब
से लेकर आज तक रिफाइनरी कर्मचारी इसे स्थापना दिवस के रूप में मनाते है। इस
बार स्थापना दिवस इस मायने भी महत्वपर्ण है क्योंकि इस वर्ष रिफाइनरी के
साथ-साथ पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स का भी स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर रिफाइनरी टाउनशीप अस्पताल में मेदांता द मिडीसिटी गुडग़ांव
के सौजन्य से एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन
महाप्रबंधक(तकनीकी)सुप्रियों धर ने किया। इस शिविर में लगभग 150
कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों की जांच की गई।
स्थापना दिवस पर महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट करते रिफाइनरी अधिकारी।छाया-तेजबीर
स्थापना दिवस का मुख्य समारोह नेप्था के्रकर के मुख्य नियंत्रण कक्ष
में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अश्चनी शर्मा, कार्यकारी निदेशक, पानीपत
काम्पलेक्स ने कर्मचारियों को रिफाईनरी एवं पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स के
सुरक्षित ढंग से निरंतर वृद्धि के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कर्मचारियों से
अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी व मेहनत के साथ करते हुए इस
काम्पलेक्स को सर्वोत्तम बनाने मे अपना पूर्ण योगदान देने की अपील की। वहीं दूसरी ओर रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल दिवस पर कार्यकारी
निदेशक(आपूर्ति) एम नेनी ने मार्किटिंग काम्पलेक्स में पौधारोपण कर
पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर माकि टिंग काम्पलेक्स के
प्रधान थम्मन सिंह,रिफाईनरी कर्मचारी यूनियन प्रधान आरएस भिंडर, सचिव
सम्पूर्ण सिंह व अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर रिफाईनरी टाउनशीप स्थित सामुदायिक केंद्र में एक रंगारंग
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कर्मचारियों के
मेधावी छात्र-छात्राओं को ईनाम से सम्मानित किया गया। सामुदायिक विकास
कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत न्यू बोहली में महिलाओं के लिए सिलाई मशीन,
साईकिल व जनरेटर सेट वितरित किये गए। और ग्राम पंचायत बालजटान में स्कूल
हेतू पुस्तकालय अलमीरा व पानी की टंकी वितरित की गई। मित्र गु्रप नई दिल्ली
द्वारा प्रस्तुत हास्य ड्रामा ताज का टेंडर का मंचन किया गया। जिसे
उपस्थित जनसमूह ने काफी सराहा। इस मौके पर कार्यकारी निदेशक(वित्त) मधु नांगिया, कार्यकारी
निदेशक(नेप्था के्रकर) एसके घोष, अधिकारी एसोसिएशन व कर्मचारी यूनियन के
पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment