Tuesday, July 12, 2011

विग कालोनी में दिन दिहाड़े लाखों रूपए की नकदी व जेवरात चोरी।

 घरौंडा:-12 जुलाई     (प्रवीन सोनी)       
        विग कालोनी में दिन दिहाड़े चोर घर में सेंध लगाकर लाखों रूपए की नकदी व जेवरात ले उड़े। वारदात के समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। एफएसएल व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को विग कालोनी निवासी मुकंद लाल का पूरा परिवार अपने कार्यो के लिए घर के बाहर गए थे। और घर के मेन गेट का ताला लगा हुआ था। मेन गेट का ताला लगा देख चोर दोपहर के समय घर के पीछे खाली पड़े प्लाट के रास्ते दीवार फांद कर घुस गए और घर के अंदर अलमारी में रखे सोने के जेवरात व लाखों रूपए की नकदी लेकर चंपत हो गए।

 विग कालोनी में घटना के बाद जांच करती पुलिस व एफएसएल की टीम।छाया-तेजबीर
 मकान मालिक मुकंद लाल ने बताया कि वे किसी कार्य से सुबह दस बजे घर से बाहर गए थे और उनके दोनों लडक़े हररोज की तरह अपने कार्य के लिए चले गए थे और घर के मेन गेट का ताला लगा दिया था। मुकंदलाल ने बताया कि चार बजे जब वह बाहर अपने घर आया तो अंदर सारा समान ईधर उधर बिखरा पड़ा था और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। जब उसने जांच कि तो अलमारी में रखे 30 तोले सोने के जेवरात व करीब तीन लाख रूपए की नकदी गायब थी। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर आकर जांच आरंभ कर दी है।

No comments:

Post a Comment