Thursday, July 7, 2011

स्कूली छात्र को जबरन उठाया, की मारपीट

घरौंडा प्रवीन सोनी
डींगर माजरा रोड़ के समीप एक स्कूली छात्र को मोटर साईकिल पर सवार दो युवकों द्वारा जबरन मोटर साईकिल पर बैठा लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डींगर माजरा रोड़ पर हडक़ंप मच गया। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। करीब दो घंटे बाद छात्र स्वयं स्कूल में पहुंच गया। पुलिस ने मामले की छानबीन करते दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
अपने चोट के निशानों को दिखाता छात्र धीरज
छाया तेजबीर
जैन सीनियर सैंकेडरी स्कूल का दसवीं कक्षा का छात्र धीरज साईकिल पर अपने गांव डींगर माजरा से अपने स्कूल के लिए चला था तो विग कालोनी के समीप मोटर साईकिल पर सवार दो युवकों द्वारा उसको यह कहकर जबरन मोटर साईकिल पर बैठा लिया कि तुझे गांव के सरपंच ने बुलाया है और उसको जीटी रोड़ के रास्ते से बड़सत की ओर ले गए और रास्ते में धीरज के साथ दोनों युवकों ने धीरज के साथ मारपीट करते हुए रास्ते में ही छोडक़र फरार हो गए। धीरज करीब दो घंटे बाद किसी तरह अपने स्कूल में पहुंचा।
उधर धीरज को अचानक उठा लेने की सूचना मिलते ही धीरज के परिजनों में भगदड़ मच गई और सूचना मिलते ही वे घटना स्थल पर पहुंचे व पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी राजेश भारद्वाज भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने चारो ओर नाके बंदी कर दी। करीब दो घंटे बाद जैसे ही धीरज के परिजनों को पता चला की उनका लडक़ा स्कूल में पहुंच गया है तो वे पुलिस को लेकर स्कूल में पहुंचे और पुलिस धीरज को थाने में ले आई।
घरौंडा पुलिस थाने में घटना की जानकारी लेते डीएसपी
छाया तेजबीर
थाना अध्यक्ष भगवानदास ने बताया कि धीरज व इसके साथ पढऩे वाले कुछ छात्रों की बरसत के अन्य छात्रों की किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी और इसी कहा सुनी के चलते बरसत के गोल्डी व परमजीत नामक युवक ने धीरज को डींगर माजरा रोड़ से यह कहकर मोटर साईकिल पर बैठा लिया कि तुझे सरपंच ने बुलाया है और बरसत के समीप ले जाकर उसके साथ मारपीट करके वहीं पर छोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है।

No comments:

Post a Comment