Thursday, July 7, 2011

शटल ट्रेनों में शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने की कवायद शुरू =केएच मुनियप्पा

करनाल,विजय काम्बोज
रेल राज्य मंत्री के एच मुनियप्पा ने कहा है कि शटल ट्रेनों में शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए कुछ ट्रेनों में ट्रायल शुरू हो गया है। सभी ट्रेनों में इस काम को पूरा करने में पांच वर्ष लगेंगे। वह बुधवार को हिमाचल प्रदेश के अंब में छूराड़ू तकराला-अंब अंदौरा रेलवे लाइन के उद्घाटन समारोह से लौटते हुए कुछ समय के लिए करनाल रेलवे स्टेशन पर रुके थे। ट्रेनों के हर कोच में शौचालय के लिए हाल ही में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने हरी झंडी दे दी है। कई ट्रेनों में इसका ट्रायल शुरू हो गया है। ट्रायल पास होते ही प्रस्ताव पास कर आगामी बजट में शामिल किया जाएगा। रेलवे सभी ट्रेनों में हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। 


उन्होंने बताया कि आज से ही अंबाला छावनी से ऊना तक चलने वाली डीएमयू को अंब अंदोरा तक चलाने की शुरुआत की गई है। दिल्ली से बठिंडा डबल लाइन, दिल्ली से पलवल चार लाइन और पलवल से मथुरा तक तीन लाइन बिछाई जाएंगी। यात्रियों को होने वाली असुविधाओं को दूर कराने के सवाल पर उनका कहना था कि इसके लिए प्रदेश सरकारों को आगे आना चाहिए। राज्य सरकार प्रस्ताव भेजे तो समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। हुड्डा मेरे दोस्त, बात कर समस्या हल करेंगे : रेल राज्यमंत्री केएच मुनिअप्पा बुधवार को दोपहर बाद करीब 2.50 बजे करनाल रेलवे स्टेशन पर एमओएसआर स्पेशल ट्रेन के कोच नंबर 0601 से उतरे। उनके साथ उनकी पत्नी नागर रत्तमा भी थीं। जब असुविधाओं की बात आई तो उन्होंने कहा कि हरियाणा के मख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा उनके दोस्त हैं। वह उनसे बात कर समस्याओं को दूर कराने का प्रयास करेंगे। इसके बाद करीब 2.55 मिनट पर वह ट्रेन में सवार होकर दिल्ली की ओर रवाना हो गए।

No comments:

Post a Comment