Wednesday, July 6, 2011

यूपी में हत्या कर लालुपूरा में घुसे बदमाशों का दूसरे दिन भी सुराग नही


घरौंडा-(प्रवीन सोनी)
उत्तर प्रदेश के बड़ौली चौंक पर हत्या की वारदात कर लालुपूरा इलाके में घुसे यूपी के बादमाशों का अभी तक कोई भी सुराग नही लग पाया है। हालांकि देर रात तक एनसीआर, यूपी पुलिस व हरियाणा पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा लालुपूरा के खेतों में सर्च अभियान किया था और बदमाशों का पता लगाने के लिए मधुबन से खोजी कुते भी बुलाए गए थे। लेकिन देर रात तक किसी भी बदमाश पुलिस के हाथों नही चढ़ पाया था और पुलिस को बेरंग लौटना पड़ा था। 
मंगलवार को जिला मुज्जफर नगर के थाना झिंझाणा के अंतर्गत पडऩे वाले बड़ौली नाके पर सेंट्रो गाड़ी में सवार कुछ बदमाशों ने सचिन नामक पुलिस कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी और हरियाणा के रास्ते से भागकर यमुना के नजदीक पड़ते इलाके लालुपूरा के खेतों में छिप गए थे। हालांकि एनसीआर के एडीजीपी एनके मीणा, मुज्जफरनगर देहात के एएसपी हीरालाल, करनाल के एसपी राकेश आर्य, डीएसपी राजेश भारद्वाज सहित यूपी व हरियाणा के सैंकड़ों पुलिस कर्मियों ने पूरे लालुपूरा गांव को चारों ओर से घेर कर सर्च अभियान शुरू कर दिया था और यूपी की ओर जाने वाले नाके बिल्कुल सील कर दिए थे और बदमाशों की खोजबीन के लिए मधुबन से खोजी कुते भी बुलाए गए थे। 
लालुपूरा में करीब छह घंटे तक चले इस सर्च अभियान के दौरान बदमाशों का कोई सुराग नही लग पाया है। उधर मंगलवार की देर रात से ही पुलिस ने मोबाईलों की लोकेशन से जांच आरंभ कर दी है। बदमाशों के  यूपी हरियाणा सीमा के रास्ते से जिला करनाल में घुस जाने ेसे करनाल पुलिस के भी होश उड़ गए है। बताया जा रहा है कि नाके पर पुलिस को गोली मारकर गाड़ी में भागे बदमाशों में से एक बदमाश मुसफा उर्फ कागा उतर प्रदेश की एक बड़ी लूटपाट की वारदात में वांछित है। बदमाशों के करनाल जिले में घुस जाने से पुलिस की नींद हराम हो गई है और पुलिस ने सर्च अभियान तेज कर दिया है।

No comments:

Post a Comment