घरौंडा(प्रवीन सोनी)
विश्रामगृह के समीप पानीपत से करनाल की ओर जा रही ट्रक्स जीप साईकिल सवार को बचाते समय संतुलन बिगड़ जाने से सडक़ के बीच में पलट गई। इस दुर्घटना में साईकिल सवार सहित पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिनमें एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत चार व्यक्ति शामिल है। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने छानबीन कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
घरौंडा के सरकारी अस्पताल में घायलों की जांच करते डाक्टर छाया तेजबीर

बुधवार को अमीन निवासी ताराचंद अपने परिवार के साथ सिक पाथरी से पूजा अर्चना कर गाड़ी नं. एचआर 70 ए 4652 में अमीन जा रहा था तो विश्रामगृह के समीप एक साईकिल सवार के बीच में आ जाने से अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह सडक़ पर ही पलट गई और गाड़ी में सवार ताराचंद की पत्नी पुष्पा, पुत्र गौरव व पुत्री अमिता बुरी तरह से घायल हो गए व साईकिल सवार को भी मामूली चोटें आई। सभी को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

No comments:
Post a Comment