इन्द्री सुरेश अनेजा
ब्याना गांव में सोमवार देर रात कुछ लोगों ने एक परिवार के सदस्यों पर
लाठियों व बिंडो से हमला कर भाई-बहन को जख्मी कर दिया। दोनों को इंद्री के
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। स्वयंसेवी सपना को
गंभीर चोंटें आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ब्याना निवासी पूनम ने बताया कि सोमवार की शाम उनके
पुत्र राहुल व मोनू सैर के लिए जा रहे थे। घर से निकलने के बाद रास्ते में
उनको गांव के कुछ युवकों ने रोक लिया और गाली-ग्लौच के साथ दोनों भाईयों के
साथ मारपीट शुरू कर दी। । झगड़े की सूचना पाकर जब परिवार के सदस्यों ने
बीच-बचाव करना चाहा तो हमलावरों ने लाठियों व बिंडों से उनको व उनकी बेटी
सपना को भी बुरी तरह से पीटा। हमले में उनको व उनके बच्चों को चोंटे आई
हैं। उन्होंने बताया कि ब्याना पुलिस चौंकी में शिकायत कर दी है।
जख्मी स्वयंसेवी सपना ने बताया कि उनको बुरी तरह से पीटा गया है। वे
इस समय भी डरी सहमी हुई है। उन्होंने बताया कि उनको हमलावरों ने उनको जान
से मारने की धमकी दी हुई है।
जब इस मामले को लेकर ब्याना पुलिस चौंकी में संपर्क किया गया तो पुलिस
कर्मचारी शिवकुमार ने बताया कि रात को ही उनके पास शिकायत आ गई थी। पुलिस
घायलों के ब्यान लेने के लिए गई हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोषी लोगों के खिलाफ कारवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment