Tuesday, July 12, 2011

भंवर जितेंद्र सिंह को मंत्री मंडल में शामिल करने पर युवा कांग्रेसियों ने बांटे लड्डू।

घरौंडा:-12 जुलाई     (प्रवीन सोनी)       
        युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनाए जाने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज रेलवे रोड़ पर एकत्रित होकर खुशी का इजहार करते हुए लड्डू बांटे।  युवा कांग्रेस के जिला लोकसभा अध्यक्ष वेदपाल राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने भंवर जितेंद्र सिंह को केंद्रीय मंत्री मंडल में लेकर युवा कांग्रेसियों का मान बढ़ाया है|

                       
भंवर जितेंद्र सिंह को मंत्री मंडल में शामिल करने पर लड्डू बांटकर खुशी का इजहार करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।  छाया-तेजबीर
उन्होंने कहा कि भंवर जितेंद्र सिंह युवा राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी की एक सच्चे सिपाही है और उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए राहुल गांधी से कंधे से कंधा मिलाकर दिन रात एक किया है। घरौंडा के रेलव रोड़ पर रास्ता खुलवाने में भी भंवर जितेंद्र सिंह की अह्म भूमिका है।  उन्होंने कहा कि शीघ्र ही भंवर जितेंद्र सिंह का मंत्री मंडल में शामिल होने पर व रेलवे रोड़ का रास्ता खुलवाने में सहयोग करने पर शहर की जनता अभिनंदन करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भंवर जितेंद्र सिंह को मंत्री मंडल में शामिल करने पर सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डा. एसपी सिंह, रविंद्र राठौर, महेंद्र सिंह, सरपंच सुरजीत, शोकिन पहलवान, प्रवीन कुमार, नाजीम मुंडोगढ़ी, विनीत रोहिल्ला, मौजूदीन सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment