पुलिस ने एक बार फिर मवेशियों से भरे एक ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने मौके से 27 पशुओं को छुडवाने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर मवेशियों को ट्रक में भरकर गोकसी के लिए यूपी की ओर ले जा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस जब अग्रसैन चौक के नजदीक वाहनों की जांच कर रही थी तो आरोपी पशुतस्कर मवेशियों से भरे एक ट्रक को वहां लेकर पहुंच गए। जैसे ही पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो तस्करों ने अपने वाहन को भगा लिया। पुलिस की काफी मशक्कत के बाद आरोपी दो तस्करों को ट्रक समेत गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रक में 22 भैंसे व 5 कटड़े ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। पुलिस ने आरोपी तस्कर गुरदासपुर पंजाब निवासी हाफिज और सन्नी को गिरफ्तार करते हुए आज अदालत में पेश कर दिया, जहां से उन्हें आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
दहेज प्रताडऩा के चलते पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
शांति कालोनी निवासी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह कुछ समय पहले गांव माही खुर्द खेड़ा जिला सहारनपुर निवासी राकेश सैनी के साथ हुआ था। विवाह में उसके माता-पिता ने काफी दान दहेज देकर उसे घर से विदा किया था। विवाह होने के थोड़े समय बाद ही उसके पति ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया और दहेज के सामान की मांग करने लगा। विवाहिता के परिजन की और सामान देने की हैसियत नहीं थी, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को दहेज के लिए प्रताडि़त करते रहते थे। तंग आकर उसने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की और एक दिन हद हो गई जब ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे पीट-पीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पीडि़त विवाहिता की शिकायत पर पति राकेश सैनी, सास हुकमी देवी और जेठ विशाल के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कर लिया।
मकान का ताला तोड़ हजारों रूपये का सामान चुराया
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोडक़र हजारों रूपये का सामान चोरी कर लिया।
गुरूतेग बहादुर नगर निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चचेरा भाई भूपिंद्र सिंह देर दोपहर अपने परिवार सहित किसी रिश्तेदारी में गया हुआ था। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। उसने बताया कि अगले दिन जब वह घर पर पहुंचा तो उसने देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है और घर में पड़ा अधिकतर सामान ईधर-उधर बिखरा पड़ा है। सामान को सहीं तरह से देखने के बाद उसने आरोप लगाते हुए कहा कि देर रात अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए वहा पड़ा कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
मां-बेटे पर किया जानलेवा हमला,गंभीर रूप से घायल
यमुनानगर,(कुलदीप सैनी)
पांच हमालावरों ने लाठी व डंडों से हमलाकर मां-बेटे समेत चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में उन्हें पास के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
गांव मनीपुर छछरौली निवासी मेवाराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि काफी समय पहले से उसका गांव मनीपुर निवासी जंगप्रीत के साथ किसी बात को लेकर पारिवारिक झगड़ा चलता आ रहा था। झगड़े को कुछ समय पहले गांव के सामाजिक लोगों द्वारा सुलझा भी लिया गया था। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि गत दिवस की रात वह अपने परिवार सहित घर पर बैठा हुआ था, तभी जंगप्रीत अपने परिवार के सदस्यों व अपने साथियों के साथ मिलकर उसके घर में घुस आया और उन पर लाठी व डंडों से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में उसके परिवार की तजिंद्र कौर व उसका बच्चा, रणजीत समेत वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों द्वारा घायलावस्था में उन्हें पास के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घायल मेवाराम की शिकायत पर जंगप्रीत सिंह, गुरमेज सिंह, ज्ञान सिंह, अवतार सिंह और नरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफतार
यमुनानगर,(कुलदीप सैनी)
चाकूओं से हमलाकर एक व्यक्ति को जान से मारने के प्रयास में भागे आरोपी को पुलिस ने देर शाम छछरौली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की गांव ईस्माइलपुर निवासी संजय कुमार पर रंजिश के चलते तेजधार हथियार से हमला करने वाले आरोपी गांव ईस्माईलपुर निवासी सुरेश कुमार को छछरौली क्षेत्र के एमएल वर्मा चौक के नजदीक देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी लेकिन पुलिस को देखते ही मुजरिम सुरेश कुमार वहां से भाग खड़ा हुआ। लेकिन पुलिस ने काफी मशकत के बाद आरोप युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली जिसे आज अदालत में पेश करते हुए आदेशानुसार न्यायिक हिरसात में भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि गांव ईस्माईल पुर निवासी संजय कुमार का काफी समय पहले से गांव के ही सुरेश पाल नाम के साथ उसका झगड़ा चलता आ रहा था। कुछ समय पश्चात गांव के ही प्रतिष्ठित लोगों द्वारा उनके झगड़े को सुलझा लिया गया था। लेकिन सुरेश पाल की रंजिश अभी तक खत्म नहीं हुई थी। उसने बताया कि गत दिवस की शाम जब वह गांव में ही सैर सपाटे को लेकर निकला हुआ था तो, सुरेश पाल ने उसे अकेला देख मौके का फायदा उठाते हुए उस पर चाकूओं से हमला कर दिया। हमला होने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
दीन दुखियों की मदद करना मानव का परम कर्तव्य है:कर्मवीर इंसा
रादौर,(कुलदीप सैनी)
रादौर-जठलाना की ब्लाक स्तरीय नामचर्चा ब्लाक के गंाव राझेड़ी में आयोजित की गई। दर्जनो गंावों की साधसंगत ने नामचर्चा में भाग लिया। नामचर्चा का शुभारम्भ ब्लाक भंगीदास दर्शनलाल इंसा ने विनती का शब्द बोलकर किया। इस अवसर पर सांधसंगत ने गुरूमहिमा का गुणगान किया। प्रेमी रोशनलाल इंसा,रामपाल इंसा, शेरसिंह इंसा, कश्मीर बापौली, बलबीर इंसा, सुरजभान इंसा सहित दर्जनों पे्रमीयों ने भजनों के द्वारा साधसंगत को प्रभु भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। साधसंगत को सेवा कार्याे के प्रति जागरूक करते हुए 15 मैम्बर कर्मवीर इंसा ने कहा पूज्य गुरू जी के दिखाए मार्ग पर चलें। उन्होने कहा कि मनुष्य का परम कर्तव्य बनता है कि वह दीन दुखियों की मदद के साथ-साथ सगंत सेवा कार्यो में बढ़चढ़ कर भाग ले। उन्होने कहा कि लोगो को समाज में फैल रही कुरीतियों दहेज प्रथा, भ्रुण हत्या, बाल विवाह व नशे के प्रति जागरूक करना। उन्होने कहा कि प्रतिदिन बढ़ रहे प्रदूषण पर काबू पान के लिए पौधा रोपण करना जरूरी है। इसलिए सभी साधसगंत से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे अवश्य लगाएं। नामचर्चा में जिम्मेवार 15मैंम्बर हरीश इंसा, 7 मैंम्बर शिवकुमार इंसा, मोहित इंसा, धर्मबीर इंसा, कंवरभान इंसा, मनोज इंसा बरसान, सुरेश कुमार इंसा, मांगेराम इंसा, रणसिंह इंसा, शेरसिंह, मा.दीवान चन्द, कपिल इंसा, कर्मजीत इंसा, सुजान बहनों व यूथ फैडरेशन के भाई-बहनों ने विशेष रूप से भाग लिया।
हल्का कांग्रेस प्रधान राजपाल खरकाली ने लिया बाढ़ बचाव कार्यों का जायजा
रादौर,(कुलदीप सैनी)
बाढ़ के बचाव हेतू सिंचाई विभाग द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यो का जायजा लेने के लिए आज हल्का कांग्रेस प्रधान राजपाल खरकाली ने यमुनानदी के साथ लगते क्षेत्र का दौरा किया। ओर विभाग के अधिकारियों से बाढ़ के बचाव हेतू किए जा रहे कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा। इस अवसर पर गाँव गुमथला में लोगो को सम्बोधित करते हुए श्री खरकाली ने कहा कि सरकार बाढ़ बचाव कार्या को लेकर पुरी तरह से सजग है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को इस क्षेत्र से विशेष लगाव है। जिसको लेकर वे उनसे बाढ़ बचाव कार्या बारे चर्चा करते रहते हैं। उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गंाधी द्वारा देखे गए पंचायती राज के सपने को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री दिनरात लगे हुए है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पंचायतों को सीधे रूप से पैसा भेजने से गाँव के विकास ओर अधिक गति मिलेगी। इस अवसर पर उनके साथ राकेश पांचाल, मंगतराम जोगी, कृष्ण मेहता, रामकरण अलाहर, धर्मसिंह पिंकी रादौर, नंदलाल रादौर, रमेश पलाका, रणबीर नगला, मास्टर मुलाराम, मेवाराम खेड़ीलखासिंह, जगमाल हड़ताण, संदीप सैणी आदि उपस्थित थे।
डिलीवरी हट बनाये जाने पर भी हो रही लोगों को परेशानी
रादौर,13(कुलदीप सैनी)


No comments:
Post a Comment